रायबरेली में बड़ा हादसा टला: शारदा सहायक नहर के बेहटा पुल में सुराख से रिसाव, टेंट गाड़कर दिन-रात काम में जुटा सिंचाई विभाग

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

रायबरेली, अमृत विचार। शारदा सहायक नहर के तेज बहाव ने सिंचाई विभाग के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी। रायबरेली से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित बेहटा पुल के अंतिम छोर पर नीचे की ओर अचानक पानी का रिसाव शुरू हो गया। पानी का दबाव इतना अधिक था कि पुल के मुख के निचले हिस्से की मिट्टी कटकर बहने लगी। रिसाव की जानकारी मिलते ही सिंचाई विभाग में हड़कंप मच गया। पिछले तीन दिनों से विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौके पर डटे हुए हैं और रिसाव को रोकने के लिए दिन-रात अभियान चला रहे हैं।

रायबरेली शारदा सहायक नहर बेहटा पुल

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुशील यादव ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने के साथ ही बचाव और मरम्मत कार्य की लगातार निगरानी की। पानी के दबाव को कम करने के लिए सबसे पहले शारदा सहायक नहर के 229 प्वाइंट को बंद किया गया। इसके बाद पानी को सई नदी की ओर मोड़कर नहर के संबंधित हिस्से में जलस्तर और बहाव को नियंत्रित किया गया।

रायबरेली शारदा सहायक नहर बेहटा पुल

पानी का ठहराव होने के बाद गुरुवार से बेहटा पुल पर रिसाव रोकने का काम युद्धस्तर पर शुरू किया गया। विभाग ने दो जेसीबी मशीनों, मिट्टी ढोने वाले डंपरों, हजारों मिट्टी भरी बोरियों और बड़ी संख्या में श्रमिकों को मौके पर लगाया। सिंचाई विभाग के करीब आधा दर्जन जिम्मेदार अधिकारी लगातार घटनास्थल पर मौजूद रहकर काम की निगरानी करते रहे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने पुल पर ही टेंट लगाकर रातभर निगरानी की, ताकि किसी भी तरह की चूक न हो।

रायबरेली शारदा सहायक नहर बेहटा पुल

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, पुल के नीचे जिस स्थान से पानी का रिसाव हो रहा था, वहां की मिट्टी पानी के तेज बहाव में कटकर बह गई। इससे रिसाव का वास्तविक स्थान स्पष्ट हो गया। इसके बाद आनन-फानन में मरम्मत कार्य शुरू किया गया और श्रमिकों को नहर में उतारकर मिट्टी से भरी बोरियों से अस्थायी बांध तैयार किया गया। लगातार प्रयासों के बाद शनिवार को रिसाव को काफी हद तक नियंत्रित करने में सफलता मिली।

अधिशासी अभियंता सुशील यादव ने बताया कि रिसाव पहले की तुलना में काफी कम हो गया है। विभागीय अधिकारी और कर्मचारी दिन-रात मौके पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकांश कार्य पूरा कर लिया गया है और जल्द ही रिसाव को पूरी तरह रोकने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

रायबरेली शारदा सहायक नहर बेहटा पुल

मिट्टी बहने से स्पष्ट हुआ पानी रिसाव, वरना होती और परेशानी 

बेहटा पुल के नीचे पानी का रिसाव शुरू होने के बाद सबसे बड़ी चुनौती रिसाव के वास्तविक स्थान का पता लगाना था। तेज बहाव के कारण पुल के निचले हिस्से की मिट्टी धीरे-धीरे कटकर पानी के साथ बहती जा रही थी। इससे रिसाव का स्थान लगातार गंभीर रूप ले सकता था। हालांकि मिट्टी के बह जाने से पानी के प्रवेश का बिंदु स्पष्ट हो गया और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मरम्मत कार्य शुरू करने में मदद मिली। विभाग ने तत्काल पानी का बहाव नियंत्रित किया और श्रमिकों को नहर में उतारकर मिट्टी से भरी बोरियों की मदद से अस्थायी बांध बनाया। दो जेसीबी और डंपरों की मदद से भी राहत कार्य तेज किया गया। अधिकारियों की लगातार निगरानी और दिन-रात चले अभियान के बाद रिसाव को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया है।

यह भी पढ़ेंः इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफाः कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में शुरू हुआ CJP की बातचीत, देखें पल-पल के लाइव अपडेट्स
CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली में भारी जाम, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी; समर्थकों पर हत्या के प्रयास की FIR दर्ज
गोंडा : काली पट्टी बांध शिक्षामित्रों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक कैसे पहुंचा छात्र आंदोलन? जंतर-मंतर से देशव्यापी प्रदर्शन तक पूरा Timeline
CAA और किसान आंदोलन से क्यों अलग है NEET पेपर लीक का मामला? मोदी सरकार के 12 साल में पहला मंत्री इस्तीफा, जानिए पूरा राजनीतिक समीकरण