Shravasti Accident: घर से बाहर निकली महिला की तालाब में डूबने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

इकौना थाना क्षेत्र के जमुनहा गांव में दर्दनाक घटना। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की तो तालाब में मिला महिला का शव।

श्रावस्ती। जिले के इकौना थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 56 वर्षीय महिला की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया, जबकि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, भलुहिया दसौंधी के मजरा जमुनहा गांव निवासी रंजना (56), पत्नी मयाराम रविवार सुबह शौच के लिए घर से बाहर गई थीं। बताया गया कि वह ईंट भट्ठे के लिए मिट्टी खोदकर बनाए गए तालाब के पास पहुंचीं, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गईं।

परिजनों के अनुसार, महिला का एक हाथ पहले से फ्रैक्चर था, जिसके कारण वह खुद को संभाल नहीं सकीं और पानी से बाहर नहीं निकल पाईं। इससे उनकी डूबने से मौत हो गई।

MUSKAN Shravasti Accident

जब काफी देर तक रंजना घर वापस नहीं लौटीं तो परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान उनका शव तालाब में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया।

पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। घटना के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इकौना के प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः Hardoi Medical College: इमरजेंसी में इंटर्न डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के बीच चले लात-घूंसे, मेडिकल कॉलेज का अनुशासन हुआ तार-तार!

संबंधित समाचार