लखनऊ : राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष बने राजेश कुमार सिंह
लखनऊ, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ की रविवार को आम सभा हुई। दारुल सफा के बी-ब्लॉक स्थित कॉमन हाल में आयोजित आम सभा में प्रांतीय पदाधिकारियों का निर्वाचन संपन्न हुआ।
जिसमें राजेश कुमार सिंह को अध्यक्ष, सुरेन्द्र सिंह गौर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रमेश चंद्र उपाध्याय को महामंत्री, जय शंकर दूबे को संयुक्त मंत्री और आशीष श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
निर्वाचन के बाद राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष बीएन पाण्डेय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर : आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, 84 सड़कें बंद; कई जिलों में रेड अलर्ट
