Bahraich News: बहराइच में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का ऐतिहासिक स्वागत, कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से की पुष्पवर्षा

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

बुलडोजर से पुष्पवर्षा और 'जय श्रीराम' के उद्घोष से गूंजा पयागपुर

बहराइच, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी के पयागपुर विधानसभा आगमन पर भाजपाइयों ने हुजूरपुर, पयागपुर बस स्टॉप और बिलरवा मोड़ पर ऐतिहासिक स्वागत किया। जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष का काफिला पयागपुर विधानसभा क्षेत्र में दाखिल हुआ, उत्साही कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर पर चढ़कर पुष्पवर्षा शुरू कर दी। इस दौरान पूरा इलाका 'जय श्रीराम' और 'भारत माता की जय' के नारों से गुंजायमान हो उठा।

विधायक सुभाष त्रिपाठी ने भेंट की गदा

A Diamonds Are Forever (6)

पयागपुर बस स्टॉप पर स्थानीय भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी ने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया और उन्हें प्रतीक चिह्न के रूप में गदा भेंट की। इससे पहले हुजूरपुर पहुंचने पर विधायक सुभाष त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख अजीत प्रताप सिंह और जिला पंचायत सदस्य अमरेंद्र सिंह गुड्डू के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने दोनों शीर्ष नेताओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

बिलरवा मोड़ पर उमड़ा जनसैलाब, दिखा जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन

A Diamonds Are Forever (7)

काफिला जब आगे बढ़ा तो बिलरवा मोड़ पर श्रावस्ती के जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व सांसद दद्दन मिश्र और पयागपुर के प्रमुख प्रतिनिधि समय प्रसाद मिश्र ने अपने समर्थकों के साथ नेताओं की भव्य अगवानी की। स्वागत कार्यक्रम के दौरान सड़कों पर हजारों कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा रही, जिससे भाजपाइयों का जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला।


'विकासवाद के आगे विपक्ष की नकारात्मक राजनीति ध्वस्त'

कार्यकर्ताओं और जनता के इस अभूतपूर्व स्वागत से अभिभूत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा, "पयागपुर की देवतुल्य जनता और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने जिस गर्मजोशी से हमारा स्वागत किया है, वह यह साफ दर्शाता है कि विकासवाद के आगे विपक्ष की नकारात्मक राजनीति पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। कार्यकर्ताओं का यही पसीना और अटूट विश्वास आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में नया इतिहास रचेगा। हम जनता की उम्मीदों पर चौबीसों घंटे खरे उतरने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।"


वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस ऐतिहासिक स्वागत समारोह के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी, संचित शुक्ल, प्रमोद पांडेय, आनंद पांडेय, पवन शर्मा, जागेश शर्मा, मुकेश शर्मा, उमा शंकर तिवारी, राम गोपाल तिवारी, अजय तिवारी, पंकज शुक्ल सहित भारी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

 

ये भी पढ़ें : 
Gonda News: फॉर्म-45 दुरुस्त करने के नाम पर मांग रहा था घूस, 1 लाख के साथ अमीन रंगे हाथ दबोचा

संबंधित समाचार