Barabanki News: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 चौकी प्रभारियों का तबादला; 95 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

Amrit Vichar Network
Edited By Deepak Mishra
On

बाराबंकी में एसपी ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 11 चौकी प्रभारियों का तबादला किया। 95 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया।

बाराबंकी, अमृत विचार। जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने 11 चौकी प्रभारियों का तबादला करते हुए उनके नए कार्यस्थल निर्धारित किए हैं। इसके अलावा करीब 95 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात एक उपनिरीक्षक को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी तबादला सूची के अनुसार, उपनिरीक्षक अमित कुमार को चौकी प्रभारी सुखीपुर से एसएसआई थाना लोनीकटरा, रवीन्द्र कुमार सिंह को चौकी प्रभारी बड़ेल (कोतवाली नगर) से चौकी प्रभारी सुखीपुर, संजय कुमार यादव को चौकी प्रभारी जेल (कोतवाली नगर) से चौकी प्रभारी मोहिउद्दीनपुर (थाना सतरिख) और अभय गुप्ता को चौकी प्रभारी कस्बा (थाना मसौली) से चौकी प्रभारी छबील (थाना लोनीकटरा) बनाया गया है।

इसी क्रम में अरुण सिंह को चौकी प्रभारी छेदा से चौकी प्रभारी अलियाबाद (थाना दरियाबाद), विनय कुमार को चौकी प्रभारी कस्बा (थाना जैदपुर) से चौकी प्रभारी विशुनपुर (थाना देवा), संजय कुमार को चौकी प्रभारी मोहिउद्दीनपुर से चौकी प्रभारी जेल (कोतवाली नगर), विपिन सिंह को चौकी प्रभारी छबील से चौकी प्रभारी कस्बा (थाना मसौली), राकेश कुमार तिवारी को चौकी प्रभारी अलियाबाद से चौकी प्रभारी छेदा, संजय कुमार को चौकी प्रभारी भानमऊ (थाना कोठी) से चौकी प्रभारी कस्बा (थाना जैदपुर) तथा संजय प्रसाद को चौकी प्रभारी विशुनपुर से चौकी प्रभारी भानमऊ भेजा गया है।

इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा को चौकी प्रभारी बड़ेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी इस तबादला सूची को कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

संबंधित समाचार