सावन का आखिरी सोमवार : शिवालयों में आस्था के जल से हुआ भोलेनाथ का अभिषेक, गूंजा हर हर महादेव का जयघोष
हरिद्वार व ब्रजघाट से गंगाजल लाकर कांवड़ियों ने भी शिव का अभिषेक किया
मुरादाबाद, अमृत विचार। यूपी के मुरादाबाद में सावन के आखिरी सोमवार को शिवालयों में आस्था के जल से भक्तों ने भोलेनाथ का अभिषेक किया। मंदिर में भारी भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंध रहा। इसके अलावा भक्तों ने बाबा का जयकारा लगाते हुए दर्शन पूजन किया। सावन के चौथे और आखिरी सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।

वही, हरिद्वार और ब्रजघाट से गंगाजल लाकर कांवड़ियों ने भी शिव का अभिषेक किया। इस दौरान शिवालयों में हर हर महादेव का जयघोष गूंजता रहा।

सावन के आखिरी सोमवार को महानगर के 84 घंटा, सीताराम मंदिर, श्री ऋणमुक्तेश्वर शिव मंदिर, नया मुरादाबाद स्थित श्री महाकालेश्वर धाम मंदिर, हरथला व आशियाना स्थित शिव मंदिरों व अन्य शिवालयों में भक्तों ने विधि विधान से पूजा अर्चना परिवार की सुख समृद्धि मांगी। साथ ही लोक कल्याण की प्रार्थना भी की। शिवालयों में जलाभिषेक और पूजा अर्चना का क्रम दोपहर बाद तक चलता रहा। वहीं बहुत से भक्तों ने रुद्राभिषेक भी कराया।
