Sitapur News : युवती को जहर पिलाने का आरोप, युवक ने भी खाया विषाक्त पदार्थ; दोनों अस्पताल में भर्ती, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
On

सकरन थाना क्षेत्र का है मामला, दोनों की हालत खतरे से बाहर, पुलिस कर रही मामले में जांच पड़ताल

सीतापुर के सकरन क्षेत्र में प्रेम संबंध को लेकर विवाद के बाद युवती ने गांव के युवक पर मारपीट कर जबरन जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप लगाया है। घटना के कुछ देर बाद युवक ने भी विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सांडा, सीतापुर। सकरन थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवती को जबरन जहर पिलाने का मामला सामने आया है। युवती ने गांव के ही युवक पर मारपीट और विषाक्त पदार्थ पिलाने का आरोप लगाया है। घटना के कुछ देर बाद युवक ने भी जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों का अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

सकरन थाना क्षेत्र के सीतलपुरवा गांव निवासी 19 वर्षीय ज्योति सोमवार दोपहर बाद लखनऊ से अपने गांव लौट रही थी। उसी बस में गांव का ही 21 वर्षीय अनूप भी सवार था। सीओ बिसवां हर्षित चौहान के अनुसार, दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। महाराजनगर नहर पुल के पास उतरने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

युवती का आरोप- अनूप ने मारपीट के बाद जबरन पिलाया जहरीला पदार्थ

युवती का आरोप है कि अनूप ने उसके साथ मारपीट की और जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं कुछ देर बाद अनूप ने भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों का उपचार चल रहा है। सीओ बिसवां हर्षित चौहान का कहना है कि मामले में आरोप और दावों की जांच की जा रही है, फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। निष्कर्षों के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें:-Pratapgarh News : संविदाकर्मी हत्याकांड पर गरमाई सियासत, सपा नेताओं पर प्रशासन की सख्ती, पीड़ित परिवार से कराई मुलाकात

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News : सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 23 सेंटीमीटर ऊपर, रामसनेहीघाट के कई गांवों में पहुंचा बाढ़ का पानीस फसलों को नुकसान
Krishna Janmashtami 2026 : लखनऊ के पुलिस थानों में जन्माष्टमी की धूम, पुलिस लाइन में गरजे CM योगी, कहा- आस्था मिटाने वाले मिट्टी में मिल गए
Raebareli News: ऊंचाहार एसडीएम विवेक राजपूत पर विजिलेंस का शिकंजा, 70.92 लाख की अननुपातिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज
Raebareli Flood: नैय्या नाले के उफान से गांवों में बाढ़, ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे मंत्री दिनेश प्रताप सिंह; पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
Krishna Janmashtami 2026 : कान्हा की नगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, CM योगी ने श्रद्धालुओं पर बरसाए फूल