Bareilly News : बरेली में छोटे उद्यमियों को बिजनेस करने के लिए किराये पर मिलेंगे औद्योगिक भवन

Amrit Vichar Network
Edited By Ateeq Khan
On

परसाखेड़ा में चार मंजिला औद्योगिक भवन बनाने की दिशा में चल रही तैयारी 

उद्योग विभाग ने सीबीगंज के परसाखेड़ा में औद्योगिक भवन निर्माण का प्रोजेक्ट बनाकर शासन को भेजा था। चार हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में करीब चार मंजिला औद्योगिक भवन तैयार किए जाएंगे। ये औद्योगिक भवन उद्यमियों को किराये पर आवंटित किए जाएंगे। इससे उद्यमियों को दोहरा लाभ होगा।

अमृत विचार : बरेली के सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) उद्यमियों के लिए राहत भरी खबर है। विशेषकर उन कारोबारियों के लिए, जो औद्योगिक क्षेत्र परसाखेड़ा में अपनी औद्योगिक इकाई स्थापित करना चाहते हैं। ऑफिस बनाना चाहते हैं। वेयर हाउस या फिर उद्योग से जुड़ा कोई काम प्रारंभ करने के इच्छुक हैं और उनके पास जगह नहीं है। ऐसे उद्यमियों को परसाखेड़ा में किराये पर भवन मिलना संभव होगा। उद्योग विभाग ने कार्य योजना शासन को भेजी है। अनुमति मिलते ही औद्योगिक भवन निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। 

किराये पर लेकर शुरू करें सकेंगे काम 

उद्योग विभाग ने सीबीगंज के परसाखेड़ा में औद्योगिक भवन निर्माण का प्रोजेक्ट बनाकर शासन को भेजा था। चार हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में करीब चार मंजिला औद्योगिक भवन तैयार किए जाएंगे। ये औद्योगिक भवन उद्यमियों को किराये पर आवंटित किए जाएंगे। इससे उद्यमियों को दोहरा लाभ होगा। पहला, उन्हें उद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने पर भारी-भरकम निवेश नहीं करना होगा। दूसरा, किराये पर आसानी से भवन उपलब्ध होने से तय समय पर वह अपना बिजनेस प्रोजेक्ट शुरू कर पाएंगे।

चार मंजिला होंगे औद्योगिक भवन 

उपायुक्त उद्योग विकास यादव ने बताया कि उद्योग विभाग की ओर से परियोजना का विस्तृत प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शासन से मंजूरी मिलने के बाद अब निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। परियोजना पूरी होने के बाद परसाखेड़ा में छोटे उद्योगों के लिए एक नया विकल्प तैयार होगा। चार मंजिला औद्योगिक भवन में छोटे और नए उद्यमियों को तैयार औद्योगिक स्पेस किराये पर उपलब्ध कराया जाएगा।

औद्योगिक क्षेत्र है परसाखेड़ा 

बरेली में अभी परसाखेड़ा ही औद्योगिक क्षेत्र है। यहां कई औद्योगिक इकाईयां स्थापित हैं। कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में है। जगह और भवन की बढ़ती डिमांड को देखते हुए उद्योग विभाग ने यह योजना तैयार की है। इसका मकसद बरेली में उद्योगिक इकाईयों को समय पर धरातल पर उतारना है। क्योंकि इन्वेस्ट यूपी के अंतर्गत कई जगहों से ऐसी समस्याएं आ रही हैं कि औद्योगिक भवन तैयारी न होने के कारण प्रोजेक्ट में देरी हुई है। 

 

इसे भी पढ़ें- यूपी की गौशालाएं बनेंगी आत्मनिर्भर, गोबर और गोमूत्र से होगी कमाई, पशुधन मंत्री ने दिए ये निर्देश  

संबंधित समाचार