Rampur News : छात्रों के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा: उदय भानु चिब
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में निकाला जुलूस
रामपुर में छात्रों के अधिकारों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया।
रामपुर, अमृत विचार। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, राष्ट्रीय सचिव विशाल चौधरी व प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला के नेतृत्व में रामपुर में छात्रों के अधिकारों एवं अत्याचारों का आरोप लगाते हुए उप्र पश्चित युवा कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस छात्रों के अधिकारों, बेहतर शिक्षा व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपना संघर्ष निरंतर जारी रखेगी।
उन्होंने कहा कि जब तक छात्रों के साथ अन्याय और अत्याचार समाप्त नहीं होंगे तथा शिक्षा व्यवस्था में आवश्यक सुधार नहीं किए जाएंगे, तब तक भारतीय युवा कांग्रेस का आंदोलन लगातार जारी रहेगा। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी समाधि पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने एवं माल्यार्पण के साथ हुई। गांधी जी की सत्य, अहिंसा और लोकतांत्रिक संघर्ष की विचारधारा का अनुसरण करते हुए कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज बुलंद की। इसके बाद भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब एवं उत्तर प्रदेश पश्चिम युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन ने जुलूस को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके विरोध में राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब एवं प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला सहित अनेक युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी गिरफ्तारी दी। प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला ने कहा कि उत्तर प्रदेश पश्चिम युवा कांग्रेस छात्रों की आवाज को दबने नहीं देगी और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी। कार्यक्रम में उप्र पश्चिम युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्सलान खान, जिला अध्यक्ष आरिफ अल्वी, शहर अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष यासिर खान, पूर्व विधायक संजय कपूर, पूर्व जिला अध्यक्ष नुमान खान, मेहरबान अली खान, प्रदेश उपाध्यक्ष अयान अली खान, उप्र पश्चिम प्रदेश सचिव अजान खान, अवनीत बसोया, शादाब अब्बासी, एहसान साहिल, अर्सल अहमद, फिरोज़ खान, मुश्ताक अली खान, रवि कुमार, मुख्तार सहित युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - Rampur News : सपा विधायकों ने विधानसभा में उठाया जौहर विवि का मुद्दा
