Barabanki News: निकाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, विरोध पर भाई को पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Deepak Mishra
On

दो साल तक निकाह का झूठा वादा कर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और विरोध करने पर उसके भाई से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

रामनगर/बाराबंकी, अमृत विचार : कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और विरोध करने पर उसके भाई के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़ित के अनुसार, उसकी 18 वर्षीय बहन के साथ शाहपुर निवासी गुफरान पुत्र निसार पिछले करीब दो वर्षों से निकाह का झूठा आश्वासन देकर शारीरिक संबंध बना रहा था। आरोप है कि 4 अगस्त की रात गुफरान युवती के घर में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा।

इसी दौरान भाई के मौके पर पहुंचने पर शोर-शराबा हो गया। आरोप है कि शोर सुनकर शफीक, सद्दाम, रफीक, मेराज, निसार तथा निसार का दामाद मौके पर पहुंच गए और गुफरान को छुड़ाने का प्रयास करते हुए पीड़ित के साथ गाली-गलौज और लाठी-डंडों व लात-घूंसों से मारपीट की।

पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने पुलिस को लिखित तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें:-Barabanki News : सांप के डसने से छात्र की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, हेडमास्टर निलंबित, हटाई गई शिक्षामित्र

संबंधित समाचार