Gonda News: 50 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य यात्रा, गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे; इन 4 इलाकों में भी दिखा देशभक्ति का जोश

Amrit Vichar Network
On

देशभक्ति के रंग में रंगा गोंडा, 50 मीटर तिरंगे संग निकली यात्रा, डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की तिरंगा यात्रा

गोंडा जिले में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मंगलवार को कई स्थानों पर तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। सेंट जेवियर्स स्कूल में डीएम प्रियंका निरंजन ने 50 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकली यात्रा को हरी झंडी दिखाई। मनकापुर, धानेपुर, तरबगंज और कटरा बाजार में भी जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया।

गोंडा, अमृत विचार: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मंगलवार को सेंट जेवियर्स स्कूल में देशभक्ति से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा जागरूकता रैली निकाली गई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। 50 मीचर लंबे तिरंगे के साथ विद्यार्थियों का कारवां जब सड़क पर निकला तो पूरा वातावरण देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। रैली सेंट जेवियर्स स्कूल से शुरू होकर अम्बेडकर चौराहे तक पहुंची।

0

विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यालय परिवार और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने ‘भारत माता की जय’ समेत देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंधक सुजैन दत्ता, प्रधानाचार्य पायल दुबे, अनुजा सक्सेना, मौमिता, सुनील बहादुर, जाबिर अली, कुलदीप यादव, अमित मिश्रा, कुलदीप वर्मा, प्रत्यूष राज सहित विद्यालय परिवार के सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मनकापुर, धानेपुर, तरबगंज और कटरा में भी निकली तिरंगा यात्रा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को मनकापुर, धानेपुर, तरबगंज व कटरा बाजार में भी तिरंगा यात्रा निकाली गयी। मनकापुर में भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी व विधायक रमापति शास्त्री ने तिरंगा यात्रा की अगुवाई की। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, स्थानीय नागरिकों, एपी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया।

0

कार्यक्रम में केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री के प्रतिनिधि यूपी सिंह, ब्लॉक प्रमुख जगदेव चौधरी, कमलेश पांडेय, जिला पंचायत सदस्य जनार्दन वर्मा,चेयरमैन दुर्गेश सोनी,सभासद वैभव सिंह,  केके सिंह, अवधेश उपाध्याय, केके वर्मा समेत बड़ी संख्या में प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

धानेपुर में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री के निजी सचिव राजेश सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मंशाराम वर्मा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शेषराम बारी व प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद सिंह ने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। यात्रा में चंद्र प्रकाश शुक्ला, मंडल अध्यक्ष मुनींद्र शर्मा, संदीप पांडेय, योगेश प्रताप सिंह, अनुज मिश्रा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व स्कूली छात्र शामिल रहे। कटरा बाजार में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ल और खंड विकास अधिकारी आकांक्षा सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी।

3

देशभक्ति के रंगों में रंगी इस यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत प्रीतम श्रीवास्तव, सुनीता रानी, पंकज मौर्य,मनोज श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, सुनील दीक्षित, रमेश बाबू शुक्ल सहित अन्य मौजूद रहे। तरबगंज में विधायक प्रेम नरायन पांडेय के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकली। हाथ में तिरंगा लेकर हजारों की संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें:-Kanpur News : महापौर के सामने नामित पार्षदों का दर्द, बोले- पत्र देते हैं लेकिन नहीं होती कार्रवाई

संबंधित समाचार