Bareilly News : उर्स-ए-आला हजरत की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

इस्लामिया ग्राउंड में सुविधाओं को बेहतर बनाने के अफसरों को दिए निर्देश, जायरीनों की सहूलियत के लिए सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था पर फोकस

बरेली में उर्स-ए-आला हजरत की तैयारियों का डीएम अविनाश सिंह ने जायजा लिया। उन्होंने इस्लामिया ग्राउंड में जायरीनों की सुविधा और सुरक्षा के निर्देश दिए हैं।

बरेली, अमृत विचार। उर्स-ए-आला हजरत की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने इस्लामिया इंटर कॉलेज ग्राउंड पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने जायरीनों की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर इंतजामों को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। बरसात को देखते हुए जूट मैट बिछाने और बजरफुट डलवाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राउंड में शौचालय, पीने के पानी, मजबूत बैरिकेडिंग और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों से कहा कि जायरीनों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर व्यवस्था को दुरुस्त रखें ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और सुचारू संपन्न हो सके। डीएम ने बिहारीपुर पुलिस चौकी में दरगाह के पदाधिकारियों और अफसरों के साथ बैठक भी की। इस अवसर पर नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, एसीएम प्रथम संत रंजन, एसीएम द्वितीय आलोक कुमार, खनन अधिकारी मनीष सिंह समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 13 वरिष्ठ IAS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, शम्भू कुमार बने बरेली के नए मंडलायुक्त

संबंधित समाचार