Rampur News : सावन माह में मिले गोवंश के अवशेष हिंदू संगठनों में उबाल, 6 नामजद सहित कई पर FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

छह नामजद कई अज्ञात पर रिपोर्ट, विहिप बजरंग दल का प्रदर्शन

रामपुर के मुकरमपुर गांव में गोवंश के अवशेष मिलने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर घटना के खुलासे और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

रामपुर/स्वार, अमृत विचार। पवित्र सावन माह में स्वार कोतवाली क्षेत्र के गांव मुकरमपुर के जंगल में एक बार फिर गोवंश के अवशेष मिलने से हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया। मंगलवार को सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घटना के शीघ्र खुलासे और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस ने गांव मुकर्रम पुर निवासी असगर अली, अकबरी अली, मुशव्वर अली, सरफराज उर्फ बाबू, अनवर अली, नवाब अली समेत कई अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। बाद में विहिप के जिलाध्यक्ष अमरनाथ वाल्मीकि और बजरंग दल के जिला सह संयोजक अर्जुन गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन अब तक किसी बड़े गिरोह का खुलासा नहीं हो सका। उन्होंने हल्का पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच तथा लापरवाही सामने आने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की मांग की। अर्जुन गुप्ता ने कहा कि यदि समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन तेज करेगा।

वहीं अमरनाथ वाल्मीकि ने कहा कि गोवंश संरक्षण से जुड़े मामलों में पुलिस को अधिक संवेदनशील होकर त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक को दिए गए ज्ञापन में गोकशी में शामिल लोगों की शीघ्र गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच, पूरे प्रकरण का खुलासा तथा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में अमृत गौड़, प्रेमपाल, राजकुमार, संजीव पाल, कपिल शर्मा, सचिन, करण कुमार, जितेंद्र, रमेश, मयंक सिंह, गुरदीप सिंह, अजय, तेजपाल, अमित सिंह, रोहित, विकास, मुकेश ठाकुर, दिनेश, आदित्य ठाकुर सहित बड़ी संख्या में विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया कि गोवंश के अवशेषों को कब्जे में लेकर नियमानुसार दफन कराया और बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी

ये भी पढ़ें - Rampur News : छात्रों के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा: उदय भानु चिब

संबंधित समाचार