Bharat Gaurav Train: अगस्त में करें 4 ज्योतिर्लिंग और दक्षिण भारत की यात्रा, गोरखपुर-लखनऊ से मिलेगी बोर्डिंग सुविधा
धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल, भारत गौरव ट्रेन से श्रद्धालु कर सकेंगे प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन
अगस्त में भारत गौरव ट्रेन के जरिए यात्रियों को 4 ज्योतिर्लिंगों और दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा का मौका मिलेगा। गोरखपुर, अयोध्या, लखनऊ और कानपुर से बोर्डिंग की सुविधा उपलब्ध होगी
लखनऊ, अमृत विचार। भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) अगस्त में पर्यटकों के लिए दो विशेष भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाएगा। पहली यात्रा 4 ज्योतिर्लिंग और स्टेचू ऑफ यूनिटी की होगी, जबकि दूसरी यात्रा दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों की होगी। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि पहली यात्रा 31 जुलाई से 11 अगस्त तक होगी। इसमें तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम के रामनाथ स्वामी मंदिर, मदुरै का मीनाक्षी मंदिर और कन्याकुमारी के दर्शन कराए जाएंगे। इस पैकेज का शुरुआती मूल्य 23,560 रुपये प्रति व्यक्ति है।
दूसरी यात्रा 17 से 26 अगस्त तक होगी। इसमें उज्जैन के महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, द्वारका के नागेश्वर और सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के साथ गुजरात का स्टेचू ऑफ यूनिटी भी शामिल है। इस पैकेज का मूल्य 18,380 रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू है। दोनों ट्रेनों में वातानुकूलित और शयनयान श्रेणी की सुविधा होगी। यात्रियों को शाकाहारी नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन दिया जाएगा। स्थानीय भ्रमण के लिए एसी और नान एसी बसों की व्यवस्था रहेगी। यात्री गोरखपुर, अयोध्या कैंट, लखनऊ और कानपुर सेंट्रल सहित कई स्टेशनों से ट्रेन में सवार हो सकेंगे। बुकिंग आईआरसीटीसी के लखनऊ कार्यालय या वेबसाइट www.irctctourism.com से की जा सकती है।
