Gonda News: धार्मिक सौहार्द के बीच हुआ सामूहिक विवाह समारोह, डीएम-विधायकों ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

गोंडा, अमृत विचार। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गुरुवार को शहर स्थित एक निजी मैरिज हाल में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। धार्मिक सौहार्द और सामाजिक समरसता के वातावरण में 293 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। इनमें 280 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज से तथा 13 मुस्लिम जोड़ों का निकाह इस्लामिक परंपरा के अनुसार सम्पन्न कराया गया।

शहनाइयों और मंत्रोच्चार से गूंजा विवाह स्थल

पूरे समारोह में शहनाइयों की मधुर धुन, वैदिक मंत्रोच्चार और निकाह की रस्मों ने उत्सवी माहौल बना दिया। समारोह में मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री, गौरा विधायक प्रभात वर्मा, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एवं सांसद के प्रतिनिधि यूपी सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

गरीब परिवारों के लिए राहत साबित हो रही योजना

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। सरकार का संकल्प है कि किसी भी गरीब परिवार की बेटी का विवाह आर्थिक अभाव के कारण न रुके। जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि जनपद के विभिन्न विकासखंडों तथा नगर निकायों से कुल 355 जोड़ों का पंजीकरण हुआ था, जिनमें से 293 जोड़ों का विवाह सभी वैवाहिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न कराया गया।

ये भी पढ़ें : 
Gonda News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा, कटान से खेत और पेड़ नदी में समाए

संबंधित समाचार