Pilibhit News : सीएमएस के बेटे ने बाइक सवार दंपत्ति को मारी टक्कर, एक की मौत-महिला की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसपी सिंह की कार से उनके बेटे ने एक बाइक को टक्कर मार दी

पीलीभीत में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि एक महिला की हालत गंभीर है। टक्कर मारने वाला जिला अस्पताल के सीएमएस का बेटा है, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पीलीभीत, अमृत विचार। कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने पति को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसा थाना जहानाबाद क्षेत्र में सियाबाड़ी पट्टी के पास हुआ। मीरापुर गांव निवासी ओमकार (38) पुत्र जयपाल अपनी पत्नी लवली के साथ बाइक से पीलीभीत जा रहे थे। इसी दौरान पीलीभीत की ओर से आ रही कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची जहानाबाद पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने ओमकार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल लवली को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 हादसे में शामिल कार जिला अस्पताल के सीएमएस की बताई जा रही है, जिसे उनका पुत्र चला रहा था। पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेज जांच कर रही है। मृतक के परिजन भी आ गए। सभी का रोकर बुरा हाल रहा।

ये भी पढ़ें - Bareilly News : बरेली में नाले में गिरा मासूम बच्चा, तीन दिन चले तलाशी अभियान के बाद शव बरामद

संबंधित समाचार