Amethi News : नाबालिग प्रेमी युगल के शव कुएं में मिले, इलाके में मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
On

लड़की के पिता ने दी थी नामजद तहरीर

अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात से लापता नाबालिग प्रेमी युगल के शव मंगलवार सुबह गांव के बाहर कुएं में मिले। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच की जा रही है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी।

सिंहपुर/अमेठी, अमृत विचार। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात से लापता नाबालिग प्रेमी युगल के शव मंगलवार सुबह गांव के बाहर एक कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के शव घर से करीब दो किलोमीटर दूर कुएं में पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रविवार रात से दोनों थे लापता

जानकारी के अनुसार, शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के एक ही गांव के रहने वाले नाबालिग लड़के और लड़की के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों फोन पर बातचीत करते थे। लड़की मुस्लिम समुदाय और लड़का हिंदू समुदाय से था। बताया गया कि रविवार रात दोनों अपने-अपने घरों से निकल गए थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने दोनों की तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।

लड़की के पिता ने दी थी नामजद तहरीर

मंगलवार सुबह लड़की के पिता ने थाने पहुंचकर नाबालिग लड़के के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसी बीच करीब 10 बजे ग्रामीणों ने गांव के बाहर स्थित कुएं में दो शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को कुएं से बाहर निकलवाया। शिनाख्त होने पर दोनों की पहचान रविवार रात से लापता नाबालिग प्रेमी युगल के रूप में हुई।

3

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

थाना अध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने बताया कि मंगलवार सुबह लड़की के पिता की तहरीर पर लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके कुछ घंटे बाद कुएं में दो शव मिलने की सूचना मिली। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों शव फूल चुके थे। इससे प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि दोनों रविवार को ही कुएं में गिरे या पहुंचे होंगे। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। फिलहाल घटना के संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से अलग से कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Lucknow News: लखनऊ में नशीली दवाओं के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 228 किलो माल बरामद; छह गिरफ्तार
Barabanki News : सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 23 सेंटीमीटर ऊपर, रामसनेहीघाट के कई गांवों में पहुंचा बाढ़ का पानीस फसलों को नुकसान
Krishna Janmashtami 2026 : लखनऊ के पुलिस थानों में जन्माष्टमी की धूम, पुलिस लाइन में गरजे CM योगी, कहा- आस्था मिटाने वाले मिट्टी में मिल गए
Raebareli News: ऊंचाहार एसडीएम विवेक राजपूत पर विजिलेंस का शिकंजा, 70.92 लाख की अननुपातिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज
Raebareli Flood: नैय्या नाले के उफान से गांवों में बाढ़, ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे मंत्री दिनेश प्रताप सिंह; पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री