Ayodhya News : एक स्कूटी पर पांच सवार, बच्चों की जान से खिलवाड़, तस्वीर ने खोली लापरवाही की पोल

Amrit Vichar Network
Edited By Deepak Mishra
On

लखनऊ के चौक क्षेत्र में एक स्कूटी पर चालक समेत चार बच्चों के सवार होने की तस्वीर सामने आई। क्षमता से अधिक सवारी और बिना हेलमेट सफर ने सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

अयोध्या। अयोध्या के चौक क्षेत्र में सड़क पर एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने यातायात नियमों और बच्चों की सुरक्षा दोनों पर सवाल खड़े कर दिए। एक व्यक्ति स्कूटी पर अपने साथ चार छोटे बच्चों को बैठाकर सड़क पर फर्राटा भरता नजर आया। स्कूटी पर कुल पांच लोग सवार थे, जबकि किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था।

फोटो में साफ देखा जा सकता है कि चालक के आगे एक बच्ची बैठी है, जबकि पीछे तीन बच्चे एक-दूसरे से सटकर बैठे हुए हैं। बच्चों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह भी नहीं है। ऐसे में अचानक ब्रेक लगने या वाहन का संतुलन बिगड़ने पर बड़ा हादसा हो सकता था।

एक गलती, पूरे परिवार पर पड़ सकती है भारी

दोपहिया वाहन पर निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठाना मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है। इसके बावजूद शहर की सड़कों पर ऐसे दृश्य अक्सर देखने को मिल जाते हैं। सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि ऐसे मामलों में मासूम बच्चों की जान भी जोखिम में डाल दी जाती है।

यातायात नियम सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं

सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए करना चाहिए। दोपहिया वाहन पर दो से अधिक लोगों का सफर और बिना हेलमेट यात्रा करना दुर्घटना की स्थिति में गंभीर परिणाम दे सकता है।

यह भी पढ़ें:-UP Madarsa News : कामिल-फाजिल डिग्री पर रोक की तैयारी, केशव मौर्य बोले- 'मदरसे में पढ़ने वालों की सोच आतंकवादी जैसी'

संबंधित समाचार