Shravasti News: कहानी सुनाने के मंच पर बच्चों ने दिखाया हुनर, ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में राज सोनी और हिमांशी भारती अव्वल

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

सिरसिया में हुई कहानी सुनाओ प्रतियोगिता, चयनित छात्र-छात्राएं 13 अगस्त को जिलास्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे प्रतिभा

सिरसिया (श्रावस्ती): समग्र शिक्षा अभियान के तहत ब्लॉक सभागार सिरसिया में ब्लॉक स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और कहानी सुनाने की कला, अभिव्यक्ति कौशल तथा रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी सिरसिया अखिलेश कुमार और सहायक विकास अधिकारी सिरसिया संजय सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।

प्राथमिक स्तर पर राज सोनी ने हासिल किया पहला स्थान

प्रतियोगिता के प्राथमिक स्तर पर प्राथमिक विद्यालय सिरसिया के राज सोनी ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं प्राथमिक विद्यालय रानियापुर की राशी ने भी अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया।

प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपनी कहानियों के जरिए कल्पनाशीलता और प्रस्तुतीकरण क्षमता का प्रदर्शन किया।

उच्च प्राथमिक स्तर पर हिमांशी भारती अव्वल

उच्च प्राथमिक स्तर की प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहेलवा की हिमांशी भारती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय बिशुनापुर की मिताश त्रिपाठी ने दूसरा और उच्च प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मणपुर बाजार की अर्चना रानी गुप्ता ने तीसरा स्थान हासिल किया।

बीईओ ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

खंड शिक्षा अधिकारी ने विजेता और चयनित प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों के अंदर आत्मविश्वास, रचनात्मकता, भाषा कौशल और अभिव्यक्ति क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

उन्होंने बच्चों को आगे भी इसी तरह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

13 अगस्त को जिलास्तर पर होगी अगली परीक्षा

ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्राएं अब 13 अगस्त को आयोजित जिलास्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

अधिकारियों और शिक्षकों ने चयनित बच्चों को जिलास्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में एआरपी धीरज श्रीवास्तव, दिनेश प्रताप सिंह, गंगाराम यादव, अनिल कुमार, सुनील दत्त शुक्ला, सुनील सिंह, राम करतार राणा और कर्मवीर राणा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः Bahraich-Khalilabad Rail Project: रेल मंत्री से मिले पूर्व सांसद, बहराइच-श्रावस्ती-बलरामपुर में काम तेज कराने की उठी मांग

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News : सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 23 सेंटीमीटर ऊपर, रामसनेहीघाट के कई गांवों में पहुंचा बाढ़ का पानीस फसलों को नुकसान
Krishna Janmashtami 2026 : लखनऊ के पुलिस थानों में जन्माष्टमी की धूम, पुलिस लाइन में गरजे CM योगी, कहा- आस्था मिटाने वाले मिट्टी में मिल गए
Raebareli News: ऊंचाहार एसडीएम विवेक राजपूत पर विजिलेंस का शिकंजा, 70.92 लाख की अननुपातिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज
Raebareli Flood: नैय्या नाले के उफान से गांवों में बाढ़, ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे मंत्री दिनेश प्रताप सिंह; पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
Krishna Janmashtami 2026 : कान्हा की नगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, CM योगी ने श्रद्धालुओं पर बरसाए फूल