Chitrakoot News : गुरुजी ने उठाई झाड़ू, खुद चमका रहे स्कूल का शौचालय; सफाईकर्मी कहां गायब?

Amrit Vichar Network
On

शिक्षक ने सफाईकर्मी पर धमकी देने का लगाया आरोप

चित्रकूट के प्राथमिक विद्यालय खैरी में एक शिक्षक का शौचालय साफ करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है। शिक्षक ने सफाईकर्मी पर धमकी देने का आरोप लगाया है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और शिक्षा विभाग की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

चित्रकूट, अमृत विचार। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को बेहतर शिक्षा और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के दावों पर विश्वास करें कि इससे पहले कोई न कोई मामला ऐसा आ जाता है कि जिससे लगता है कि दावे सिर्फ कागजों पर किए जा रहे हैं।

स्कूलों में सफाईकर्मियों के न पहुंचने की शिकायतें आम हैं। परसौंजा संकुल के प्राथमिक विद्यालय खैरी में एक शिक्षक द्वारा स्कूल का शौचालय साफ करने का वीडियो इस समय चर्चा में है। (हालांकि ‘अमृत विचार’ इसकी पुष्टि नहीं करता।)

परिषदीय स्कूलों में अन्य व्यवस्थाओं को तो छोड़िए, ज्यादातर में सफाई तक दुरुस्त नहीं। कर्वी मुख्यालय से जुड़े परसौजा संकुल के प्राथमिक विद्यालय खैरी में तैनात शिक्षक अमरनाथ यादव का शौचालय साफ करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शिक्षक स्वयं शौचालय के भीतर हाथ में ब्रश लेकर सफाई करते नजर आ रहे हैं।

शिक्षक ने सफाईकर्मी पर लगाया धमकाने का आरोप

बताया जा रहा है कि विद्यालय पहुंचने के बाद शिक्षक को बच्चों की पढ़ाई शुरू कराने से पहले शौचालय की सफाई करनी पड़ती है। शिक्षक का कहना है कि अब उनको सफाईकर्मी उनको धमकी दे रहा है कि उनको नौकरी करना सिखा देगा। इस संबंध में बात करने के लिए बीएसए रंजना शुक्ला को कई बार रिंग की गई पर उन्होंने काल रिसीव नहीं की।

यह भी पढ़ेंः Edible Oil Price: सोयाबीन-पामोलीन के दाम टूटे, सरसों-बिनौला मजबूत; जानिए सप्ताहभर में किस तेल का कितना बदला भाव

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

UP News : ‘अब यूपी में नहीं पड़ता गुंडा टैक्स’, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा बोले- उद्यमी आएं, सुरक्षित करें निवेश
Pilibhit News : आश्रम की भूमि को लेकर 100 दिन से अनशन कर रहे संत के समर्थन में किसान, एसडीएम से की कार्रवाई की मांग
Shravasti News : श्रावस्ती के विकास को लेकर एक्टिव हुए विधायक रामफेरन पांडेय, दिल्ली में अमित शाह-राजनाथ समेत कई मंत्रियों से मिले
Pilibhit News : 30 साल के गन्ना ब्याज का हिसाब मांगने समिति पहुंचे किसान, प्रदर्शन कर नारेबाजी
Pilibhit News : अब जमानती को देना होगा पूरा ब्योरा, शपथ पत्र का प्रारूप बदला, अभियुक्त से संबंध और पूर्व में दी गई जमानतों की भी देनी होगी जानकारी