Shravasti News: डीएम के अचानक निरीक्षण से कलेक्ट्रेट में मचा हड़कंप, अनुपस्थित मिले तो होगी कड़ी कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

श्रावस्ती कलेक्ट्रेट के कई कार्यालयों का जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने किया औचक निरीक्षण, साफ-सफाई और समयबद्ध कार्यों को लेकर दिए सख्त निर्देश

श्रावस्ती, अमृत विचार: कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का मंगलवार डीएम ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अचानक हुए निरीक्षण से कार्यालयों में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। 

जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने सूचना विभाग, जिला पूर्ति विभाग, केंद्रीय व राजस्व अभिलेखागार, मालखाना, भू-अभिलेख, नजारत, कौशल विकास मिशन, एडीएम कार्यालय, समाज कल्याण विभाग और ई-गवर्नेंस सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने कार्यालयों में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था तथा पूरे कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालय व परिसर में साफ-सफाई प्रत्येक दशा में सुनिश्चित की जाए।  कार्यालयों में स्वच्छ और बेहतर वातावरण बनाए रखने पर विशेष जोर दे।

Shravasti News (1)

डीएम ने कहा कि शासकीय कार्यों के निष्पादन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्वों का समयबद्ध एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी बिना पूर्व सूचना के कार्यालय से अनुपस्थित नहीं रहेगा। बिना सूचना अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस  दौरान एडीएम ललित कुमार, एसडीएम प्रवीण यादव, नाजिर कौशल यादव सहित कलेक्ट्रेट के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं पटल सहायक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः Shravasti Tiranga Rally: तिरंगे के साथ गूंजे देशभक्ति के नारे, पांडेपुरवा में बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Lucknow News: लखनऊ में नशीली दवाओं के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 228 किलो माल बरामद; छह गिरफ्तार
Barabanki News : सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 23 सेंटीमीटर ऊपर, रामसनेहीघाट के कई गांवों में पहुंचा बाढ़ का पानीस फसलों को नुकसान
Krishna Janmashtami 2026 : लखनऊ के पुलिस थानों में जन्माष्टमी की धूम, पुलिस लाइन में गरजे CM योगी, कहा- आस्था मिटाने वाले मिट्टी में मिल गए
Raebareli News: ऊंचाहार एसडीएम विवेक राजपूत पर विजिलेंस का शिकंजा, 70.92 लाख की अननुपातिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज
Raebareli Flood: नैय्या नाले के उफान से गांवों में बाढ़, ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे मंत्री दिनेश प्रताप सिंह; पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री