Shravasti Tiranga Rally: तिरंगे के साथ गूंजे देशभक्ति के नारे, पांडेपुरवा में बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

स्वतंत्रता दिवस से पहले उच्च प्राथमिक विद्यालय पांडेपुरवा के विद्यार्थियों ने गांव में निकाली रैली, ‘हर घर तिरंगा’ और राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश

श्रावस्ती, अमृत विचार: स्वतंत्रता दिवस के पर विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय पांडे पुरवा में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की।

तिरंगा रैली के दौरान बच्चों ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए ग्रामीणों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए जागरूक किया। रैली में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। तिरंगे के साथ निकली रैली ने गांव में देशभक्ति का माहौल बना दिया। विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व, राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा तथा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।

विद्यालय परिसर से निकली तिरंगा रैली गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रैली के माध्यम से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया।

यह भी पढ़ेंः Bahraich-Khalilabad Rail Project: रेल मंत्री से मिले पूर्व सांसद, बहराइच-श्रावस्ती-बलरामपुर में काम तेज कराने की उठी मांग

यह भी पढ़ेंः Shravasti News: कहानी सुनाने के मंच पर बच्चों ने दिखाया हुनर, ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में राज सोनी और हिमांशी भारती अव्वल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Pilibhit News : आश्रम की भूमि को लेकर 100 दिन से अनशन कर रहे संत के समर्थन में किसान, एसडीएम से की कार्रवाई की मांग
Shravasti News : श्रावस्ती के विकास को लेकर एक्टिव हुए विधायक रामफेरन पांडेय, दिल्ली में अमित शाह-राजनाथ समेत कई मंत्रियों से मिले
Pilibhit News : 30 साल के गन्ना ब्याज का हिसाब मांगने समिति पहुंचे किसान, प्रदर्शन कर नारेबाजी
Pilibhit News : अब जमानती को देना होगा पूरा ब्योरा, शपथ पत्र का प्रारूप बदला, अभियुक्त से संबंध और पूर्व में दी गई जमानतों की भी देनी होगी जानकारी 
60% से कम नामांकन वाले स्कूलों पर गिरेगी गाज! प्रधानाध्यापकों से मांगा जाएगा जवाब, लापरवाही पर कार्रवाई