Pilibhit News: बारिश के बीच गुलेश्वर नाथ मंदिर में कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बारिश के बीच गुलेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कांवड़ियों ने गंगाजल से किया भगवान शिव का जलाभिषेक

श्रावण मास के तीसरे सोमवार को बारिश के बावजूद बीसलपुर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। गुलेश्वर नाथ मंदिर में कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया, जबकि कई जगह सेवा शिविर लगाकर प्रसाद और फल वितरित किए गए।

बीसलपुर। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को बारिश के बावजूद बीसलपुर के शिवालय हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे। सुबह से ही प्राचीन बाबा गुलेश्वर नाथ मंदिर में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। भक्तों ने गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।

गुलेश्वर नाथ मंदिर में सुबह से लगी कतार

बाबा गुलेश्वर नाथ मंदिर में सुबह करीब छह बजे से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। भक्त कतार में खड़े होकर प्राचीन शिवलिंग के दर्शन करते रहे और विधि-विधान से पूजा की। बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। कांवड़ियों ने गंगाजल चढ़ाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

मंदिर परिसर में खीर का प्रसाद बांटा

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर पालिका की ओर से मंदिर परिसर में विशेष सफाई व्यवस्था कराई गई। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अमन जायसवाल उर्फ निक्की की ओर से कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के लिए खीर के प्रसाद का शिविर लगाया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सीएचसी की टीम भी अलर्ट रही।

फूलों से सजा मठिया नाथ मंदिर

मठिया नाथ मंदिर को गेंदे के फूलों से सजाया गया। मंदिर प्रबंधक केशव गुप्ता ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इसके अलावा बड़ा स्थल शिव मंदिर, रामजानकी मंदिर, बेनीराम मंदिर, बंगाली बाबा मंदिर, देवेश्वर नीलकंठ महादेव मंदिर और गौरीशंकर मंदिर समेत अन्य शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा, फल और प्रसाद बांटा

एआर कोऑपरेटिव इंदु सिंह के निर्देशन में एम पैक्स जोगीठेर और एम पैक्स जसौली दीवाली की ओर से संयुक्त रूप से कांवड़ियों के लिए सेवा शिविर लगाया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा की और प्रसाद व फल वितरित किए। सेवा शिविर में सहायक विकास अधिकारी बरखेड़ा संदीप कुमार वर्मा, सहायक विकास अधिकारी बीसलपुर लाल सिंह, पवन कुमार, सचिव भरत गंगवार, सुरेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े : 
Lakhimpur Kheri News: कोटेदारों का लाभांश बढ़कर 125 प्रति क्विंटल, अब अन्नपूर्णा भवन संचालक के नाम से होगी पहचान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News : सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 23 सेंटीमीटर ऊपर, रामसनेहीघाट के कई गांवों में पहुंचा बाढ़ का पानीस फसलों को नुकसान
Krishna Janmashtami 2026 : लखनऊ के पुलिस थानों में जन्माष्टमी की धूम, पुलिस लाइन में गरजे CM योगी, कहा- आस्था मिटाने वाले मिट्टी में मिल गए
Raebareli News: ऊंचाहार एसडीएम विवेक राजपूत पर विजिलेंस का शिकंजा, 70.92 लाख की अननुपातिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज
Raebareli Flood: नैय्या नाले के उफान से गांवों में बाढ़, ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे मंत्री दिनेश प्रताप सिंह; पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
Krishna Janmashtami 2026 : कान्हा की नगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, CM योगी ने श्रद्धालुओं पर बरसाए फूल