Pilibhit News : स्कूल में भरभराकर गिरी दीवार और टिनशेड, दो शिक्षक और पांच बच्चे घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

पीलीभीत के बीसलपुर स्थित श्रीबालकराम सरस्वती शिशु मंदिर में दीवार और टिनशेड गिरने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 2 शिक्षक और 5 बच्चे घायल हुए हैं।

बीसलपुर, अमृत विचार। तहसील क्षेत्र के ग्राम अमृता खास स्थित श्रीबालकराम सरस्वती शिशु मंदिर में मंगलवार सुबह शिक्षण कार्य के दौरान अचानक विद्यालय की दीवार और टिनशेड भरभराकर गिर गया। हादसे की चपेट में आकर दो शिक्षक और पांच बच्चे घायल हो गए। अचानक हुए हादसे से विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताते है कि मंगलवार सुबह विद्यालय में रोज की तरह शिक्षण कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक विद्यालय की एक दीवार भरभराकर गिर गई। शिक्षक और बच्चे कुछ समझ पाते, इससे पहले ही कुछ मिनट के अंतराल में टिनशेड भी ढह गया। मलबे की चपेट में आने से शिक्षक साक्षी और चंचल घायल हो गईं। इसके अलावा छात्रा उपासना (9), दिव्यांशी (7) तथा छात्र ऋतिक (9), अभय प्रताप (9) और सार्थक (9) भी घायल हुए। हादसा होते ही विद्यालय में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव में मदद की और घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। हादसे की सूचना मिलने पर खलबली मची रही।

ये भी पढ़ें - Pilibhit News : 22 अगस्त से स्कूलों में ‘बैगलेस डे’, हर शनिवार बिना बस्ते के बच्चे सीखेंगे नई गतिविधियां

संबंधित समाचार