Bareilly News : बरेली में छोटे भाई के सामने बहन से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता के गांव पहुंचे एसएसपी 

Amrit Vichar Network
Edited By Ateeq Khan
On

बकरियां चराने गई किशोरी को खेत में उठा ले गए आरोपी, जांच में हुई दुष्कर्म की पुष्टि 

घटनाक्रम नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव का है। किशोरी अपने छोटे भाई के साथ बकरियां चराने गई थी। मां दूसरे खेत पर घास काट रही थीं। आरोप है कि पड़ोसी गांव का विमलेश अपने साथी के साथ किशोरी के पास पहुंचा। उसे जबरन गन्ने के खेत में खींच ले गया।

अमृत विचार : बरेली में एक किशोरी के साथ उसके छोटे भाई के सामने सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मेडिकल जांच में भी दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। घटना के बाद एसएसपी अनुराग आर्य पीड़िता के गांव पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना किया। आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर दी हैं।

घटनाक्रम नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव का है। किशोरी अपने छोटे भाई के साथ बकरियां चराने गई थी। मां दूसरे खेत पर घास काट रही थीं। आरोप है कि पड़ोसी गांव का विमलेश अपने साथी के साथ किशोरी के पास पहुंचा। उसे जबरन गन्ने के खेत में खींच ले गया। किशोरी और उसका छोटा भाई रोने-चिल्लाने लगे। आरोप है कि विमलेश और उसके साथ ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। बहन के साथ हैवानियत देखकर मासूम भाई छटपटा कर रह गया। 

 

ssp bareilly in nawabganj
बरेली के नवाबगंज में किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद घटनास्थल का निरीक्षण करते एसएसपी अनुराग आर्या।

 

मां को बताया घटनाक्रम 

वह भागकर अपनी मां के पास पहुंचा। मां को पूरा घटनाक्रम बताया। उधर, आरोपी हैवानियत करके फरार हो गए। किशोरी को भी धमकाया भी। पीड़िता की मां ने नवाबगंज पुलिस में बेटी के साथ हुई हैवानियत की शिकायत दर्ज कराई। 

पुलिस ने जुटाए साक्ष्य 


पुलिस ने विमलेश और एक अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराया गया। जांच में भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आने के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने पीड़िता के गांव पहुंचे। पीड़ित परिवार से मिले। घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। 

एसएसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया है। उधर, घटना के बाद से इलाके हलचल मची है। हर कोई हैरान है। दोनों गांवों में सन्नाटा छाया है। इस घिनौनी वारदात पर हर कोई हैरान है। 

 

इसे भी पढ़ें-बदायूं में पूर्व विधायक के बेटे पर युवती की हत्या के प्रयास के आरोप में एफआईआर दर्ज 

 

संबंधित समाचार