Pratapgarh News : अमर पाल मौर्य को ओबीसी मोर्चा की कमान, भाजपाइयों ने जताई खुशी
कार्यकर्ताओं ने कहा- उनके नेतृत्व में और मजबूत होगा ओबीसी मोर्चा
राज्यसभा सदस्य अमर पाल मौर्य को भाजपा ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रतापगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।
प्रतापगढ़, अमृत विचार : भाजपा नेता राज्यसभा सदस्य अमर पाल मौर्य को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसकी जानकारी होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी जताई। भाजपा कार्यालय पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
‘संगठन के लिए गौरव का विषय’
भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव एवं अंशुमान सिंह ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। अमर पाल मौर्य को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अंशुमान सिंह ने कहा कि अमर पाल को महत्वपूर्ण राष्ट्रीय जिम्मेदारी मिलना पूरे संगठन और कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है। उनके कुशल नेतृत्व में भाजपा ओबीसी मोर्चा और अधिक मजबूत एवं प्रभावी होगा। इस अवसर पर अशोक मिश्र,राम जी मिश्र,पवन गौतम,राहुल मौर्य,सुजीत पांडेय सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
