हरदोई : पिकअप पलटने से 12 मजदूर घायल, तीन की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Virendra Pandey
On

कछौना(हरदोई), अमृत विचार : लखनऊ नेशनल हाईवे पर कछौना थाना क्षेत्र में पीएनसी प्लांट के सामने ओवरब्रिज पर मंगलवार को मजदूरों से भरी पिकअप के टायर फटने से बड़ा हादसा हुआ है, पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में पिकअप सवार करीब 12 मजदूर घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में चल रहा है।

घायल अवधेश पुत्र नेकपाल के अनुसार, पिकअप में करीब 27 लोग सवार थे। सभी मजदूर उन्नाव जनपद के गोनामऊ गांव में काम के सिलसिले में गए थे। काम खत्म करने के बाद वापस लौटते समय कछौना क्षेत्र में ओवरब्रिज पर अचानक पिकअप टायर फटने अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में भवानीपुर निवासी पारस, विष्णु, नेकपाल, लालता, रामोतार, दुलारे, राकेश, मोनू और प्रकाश सहित भीरीघाट निवासी बाबू घायल हुए हैं। 

घायलों में लालता, नेकपाल और रामोतार की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही एनएचआई-1033 इमरजेंसी एंबुलेंस में तैनात अभिषेक मिश्रा मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना पहुंचाया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News : सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 23 सेंटीमीटर ऊपर, रामसनेहीघाट के कई गांवों में पहुंचा बाढ़ का पानीस फसलों को नुकसान
Krishna Janmashtami 2026 : लखनऊ के पुलिस थानों में जन्माष्टमी की धूम, पुलिस लाइन में गरजे CM योगी, कहा- आस्था मिटाने वाले मिट्टी में मिल गए
Raebareli News: ऊंचाहार एसडीएम विवेक राजपूत पर विजिलेंस का शिकंजा, 70.92 लाख की अननुपातिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज
Raebareli Flood: नैय्या नाले के उफान से गांवों में बाढ़, ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे मंत्री दिनेश प्रताप सिंह; पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
Krishna Janmashtami 2026 : कान्हा की नगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, CM योगी ने श्रद्धालुओं पर बरसाए फूल