Hardoi News : घटिया मिड डे मील परोसने पर प्रधानाध्यापक और सहायक शिक्षक निलंबित, BEO-DC MDM को भी नोटिस
खंड शिक्षा अधिकारी टड़ियावां और डीसी एमडीएम से मांगा गया स्पष्टीकरण
हरदोई के टड़ियावां स्थित प्राथमिक विद्यालय कोटरा में बच्चों को घटिया मिड डे मील दिए जाने के मामले में जांच के बाद प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया। रसोइयों को नोटिस देने के साथ BEO और DC MDM से भी लापरवाही पर जवाब मांगा गया है।
हरदोई, अमृत विचार। हरदोई जिले में विकासखंड टड़ियावां के प्राथमिक विद्यालय कोटरा में बच्चों को घटिया मिड डे मील देने पर प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक को बीएसए ने निलंबित कर दिया साथ ही रसोइयों को भी नोटिस जारी किया। निरीक्षण में लापरवाही बरतने पर खंड शिक्षा अधिकारी टड़ियावां और डीसी एमडीएम से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।
बताते चले कि विकासखंड टड़ियावां के प्राथमिक विद्यालय कोटरा में बच्चों को घटिया मिड डे मील दिए जाने का वीडियो वायरल हुआ था। जब इसकी जांच बीएसए द्वारा कराई गई तब मालूम हुआ कि वहां तैनात सहायक अध्यापक विनोद कुमार ने यह वीडियो वायरल किया था। जांच में यह भी प्रकाश में आया कि प्रधान अध्यापक राजेश कुमार व सहायक अध्यापक के बीच काफी विवाद चल रहा है।
जांच में घटिया भोजन की शिकायत सही मिली
इसी क्रम में यह वीडियो वायरल किया गया घटना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्रा ने पूरे मामले की जांच कराई। जांच में घटिया मिड डे मील की बात सामने आई। इस पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया साथ ही सहायक अध्यापक को भी निलंबन झेलना पड़ा। बीएसए ने विद्यालय में तैनात रसोईयों को भी नोटिस जारी किया। इसके बाद बीएसए ने टड़ियावां खंड शिक्षा अधिकारी व डीसी एमडीएम को भी निरीक्षण में लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी किया है। बीसीए की इस कार्रवाई से घटिया एमडीएम बनवाने वालों में हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़ें:-Hardoi News : सुभासपा नेताओं पर ‘देह व्यापार’ जैसा आरोप पड़ा भारी, सपा नेत्री सीमा राजभर पर केस
