Budaun News : रेलवे स्टेशन पर RPF और GRP का बड़ा सर्च ऑपरेशन, खंगाले गए होटल

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

आरपीएफ, जीआरपी, और पुलिस ने खंगाले होटल, लाइन पर दौड़ा डॉग स्क्वायड, यात्रियों की ली तलाशी

बदायूं रेलवे स्टेशन पर शिवतेरस के मद्देनजर जीआरपी, आरपीएफ और पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया और होटलों की तलाशी ली।

बदायूं, अमृत विचार। मंगलवार की सुबह रेलवे स्टेशन पर अचानक पुलिस जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। डॉग स्क्वायड की मदद से यात्रियों की तलाशी ली गई। रेलवे लाइन पर डॉग की मदद से गहन खोजबीन के बाद होटल खंगाले गए। यह सब देख लोगों में भय पैदा हो गया।

मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों की संख्या में पुलिस के जवान पहुंच गए। साथ में डॉग स्क्वायड को देख यात्री भी डरगए। जीआरपी और आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की तलाशी ली। पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ की। उसके बाद रेलवे परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया। यहां पर खड़े ऑटो और ई रिक्शा चालकों को रोक रोककर उनकी तलाशी ली गई। पुलिस टीम की गहन कार्यवाही से यात्री भी सदमे में आ गए। लेकिन बाद में यात्रियों को पता चला कि चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है तो यात्रियों ने राहत की सांस ली।

आरपीएफ प्रभारी राम प्रताप सिंह ने बताया कि आज शिव तेरस है इसलिए शिव भक्त ट्रेन से अधिक संख्या में आ रहे हैं उनकी सुरक्षा को यह अभियान चलाया गया है। रेलवे लाइन को देखा गया। आस पास के होटल भी खंगाले गए। लेकिन सब कुछ ठीक रहा। कोई संदिग्ध नहीं मिला है। जीआरपी प्रभारी वीरेंद्र प्रताप ने कहा कि आज चेकिंग अभियान चला कर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की तलाशी ली गई कुछ यात्रियों से पूछतांछ की गई। चेकिंग अभियान करीब दो घंटे तक चला। रेलवे स्टेशन और पार्किंग स्थल पर विशेष तलाशी अभियान चलाया गया। इस मौके पर सुनील कुमार विवेक आदि सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।

रोड से भी हटाए गए ऑटो और ई रिक्शा
जीआरपी ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर रोड पर खड़े होने वाले ऑटो और ई रिक्शा चालकों को दौड़ा दिया। कहा कि रेलवे परिसर में आने वाले यात्रियों को परेशानी होती है इसलिए अब रोड पर ऑटो खड़े नहीं होने दिए जाएंगे। जीआरपी ने स्थानीय दुकानदारों को भी फटकार लगाई, दुकानों के आगे बेवजह की भीड़ होने पर कार्यवाही की चेतावनी दी गई।

ये भी पढ़ें - Budaun News : सावन के तीसरे सोमवार और शिवतेरस पर शिवमय हुआ बदायूं, कछला घाट पर उमड़ी भीड़

संबंधित समाचार