Sultanpur News: विकास भवन में शुरू हुआ प्रेरणा कैफे, महिलाओं को मिला रोजगार का अवसर

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। विकास भवन आने वाले लोगों के साथ ही अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए  स्वाद का नया ठिकाना शुरू हो गया। सोमवार को विकास भवन परिसर में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित प्रेरणा कैफे का मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने उद्घाटन किया। कैफे की कमान शारदा महिला स्वयं सहायता समूह, बेलाही की महिलाओं ने संभाली है।

समूह की नामित संचालिका कांती देवी कैफे का संचालन करेंगी। साथ ही समूह की अन्य महिलाओं को भी काम का अवसर मिलेगा। कैफे में सुबह पोहा, पूड़ी-सब्जी, पकौड़ी, जलेबी, समोसा, फिंगर चिप्स और चाय जैसे नाश्ते उपलब्ध होंगे। दोपहर में विभिन्न प्रकार के पराठे, राजमा-चावल समेत अन्य व्यंजन परोसे जाएंगे।

उद्घाटन अवसर पर उपायुक्त स्वत: रोजगार के डी गोस्वामी, जिला मिशन प्रबंधक नीरज श्रीवास्तव, मो. जासेफ, शशिकांत और समूह की सदस्य मौजूद रहीं। प्रेरणा कैफे के जरिए जहां विकास भवन कर्मियों और बाहर से आने वाले लोगों को ताजा भोजन मिलेगा, वहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता का नया अवसर भी मिलेगा।

ये भी पढ़ें : 
Sultanpur News: एक साथ उठीं पति-पत्नी की अर्थियां, दो मासूम बेटों के सिर से उठा माता-पिता का साया गाँव में पसरा मातम 

संबंधित समाचार