कानपुर में घर में सोता रहा परिवार, जीने के रास्ते घुसे चोर; बक्सा खोलकर जेवर-नकदी ले उड़े

Amrit Vichar Network
On

सचेंडी में बेखौफ चोरों का धावा, घरवाले सोते रहे और बक्सा साफ कर गए चोर

कानपुर के सचेंडी में चोर रात में जीने के रास्ते एक घर में घुस गए और परिवार के सोते समय बक्से में रखे जेवर-नकदी चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर CCTV फुटेज के जरिए चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में चोरों ने रात के अंधेरे में एक घर को निशाना बना लिया। परिवार के लोग घर में सोते रहे और चोर जीने के रास्ते मकान में दाखिल हो गए। चोरों ने दूसरे कमरे में रखे बड़े बक्से को खोलकर उसमें रखे जेवर और नकदी पार कर दी।

वारदात के दौरान परिवार के किसी सदस्य को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह जब परिजन जागे तो घर का सामान अस्त-व्यस्त देखकर चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित ने तत्काल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।जानकारी मिलते ही सचेंडी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच पड़ताल की। पुलिस ने पीड़ित से चोरी गए सामान और वारदात से जुड़ी जानकारी ली।

तहरीर पर मुकदमा, CCTV खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब चोरों तक पहुंचने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को आशंका है कि चोरों ने पहले घर की रेकी की होगी और इसके बाद मौका पाकर जीने के रास्ते मकान में प्रवेश किया। फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है।

यह भी पढ़ें:-रक्षाबंधन पर प्रदेशवासियों के नाम CM योगी की पाती, मुफ्त बस सेवा और बहन-बेटियों की सुरक्षा का दिलाया संकल्प


संबंधित समाचार