रक्षाबंधन पर प्रदेशवासियों के नाम CM योगी की पाती, मुफ्त बस सेवा और बहन-बेटियों की सुरक्षा का दिलाया संकल्प

Amrit Vichar Network
Edited By Virendra Pandey
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों के नाम एक भावनात्मक पत्र जारी किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश की शुरुआत में बहन-बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संकल्प दोहराया है।

इस पत्र को 'एक्स' पर साझा कर योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की माताओं बहनों और बेटियों को संबोधित करते हुए कहा, रक्षाबंधन परिवार को जोड़ता है, समाज में आत्मीयता जगाता है. यह हमारे सनातन संस्कारों की सुदृढ़ परंपरा का प्रतीक है। सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

बहनों और बेटियों की सुरक्षा, सम्मान प्राथमिकता

सीएम योगी ने अपनी पाती में लिखा 

मेरे प्यारे प्रदेशवासियों, रक्षा की यही भावना एक संवेदनशील सरकार के संकल्प में भी साफ़ दिखती है। पिछले साढ़े नौ सालों में हमारी सरकार ने बहनों और बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सबसे ज़्यादा प्राथमिकता दी है। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि रक्षा सूत्र के संकल्प को अपने आचरण का हिस्सा बनाएं। हर बहन और बेटी के सम्मान और सुरक्षा को बनाए रखने का संकल्प लें। सुरक्षाकर्मियों, पुलिस अधिकारियों और आपदा राहत कर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर, उनके प्रति अपनेपन और आभार को व्यक्त करें। साथ ही, लोकल बनी राखियों और गिफ्ट्स को प्राथमिकता दें।

सीएम योगी की  दो विशेष अपीलें 

At the same time, give preference to locally made rakhis and gifts. सीएम योगी ने अपील की है कि लोग स्थानीय स्तर पर बनी स्वदेशी राखियों और उपहारों को ही प्राथमिकता दें। इसके साथ ही लोकल फॉर वोकल पर फोकस करते हुए स्थानीय कारीगरों, श्रमिकों और छोटे उद्यमियों के कौशल व रोजगार को सीधा प्रोत्साहन मिलेगा।

मुफ़्त बस यात्रा की सौगात

बता दें कि यूपी में सीएम योगी ने रक्षाबंधन पर माताओं, बहनों और बेटियों को फ्री बस सेवा उपलब्ध करने के लिए 27 अगस्त की मध्यरात्रि से 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक UPSRTC की सभी बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है। यह व्यवस्था वर्ष 2017 से लगातार जारी है।

ये भी पढ़ें : 
रायबरेली : राना की धरती पर गरजे CM योगी, बोले- देश के बंटवारे के लिए कांग्रेस दोषी

 

संबंधित समाचार