Sultanpur News: एक साथ उठीं पति-पत्नी की अर्थियां, दो मासूम बेटों के सिर से उठा माता-पिता का साया गाँव में पसरा मातम 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। यूपी के जिला सुल्तानपुर से दिल दहला देने वाला वाकया सामने आये है। जहा लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर जौनपुर के कलिंजरा मोड़ के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से बुलेट सवार दंपती की मौत हो गई।

हादसे में पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल पति की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार को जब पति-पत्नी की अर्थियां एक साथ उठीं तो परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में मौजूद हर आंख नम हो गई।

गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी रमेश गौतम (40) अपनी पत्नी रीता देवी (37) के साथ जौनपुर के बदलापुर  शाहपुर गांव में रिश्तेदार के यहां शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे थे। कलिंजरा मोड़ के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी बुलेट में जोरदार टक्कर मार दी। रीता की मौके पर मौत हो गई, जबकि रमेश गंभीर रूप से घायल हुए। 

जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।रमेश पांच भाइयों में दूसरे नंबर के थे और इलेक्ट्रीशियन का काम करते थे। उनके दो बेटे रवि (15) और रितेश (12) हैं। हादसे ने दोनों मासूमों के सिर से माता-पिता का साया छीन लिया। वही जौनपुर पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर वाहन कब्जे में ले लिया है।

ये भी पढ़ें : 
Sultanpur News: छेड़छाड़ के दोषी को 5 साल की सजा, 15 हजार का जुर्माना, पुलिस ने जेल भेजा  

संबंधित समाचार