श्रावस्ती में फंदे से लटकी मिली विवाहिता, SP के हस्तक्षेप के बाद दहेज हत्या का केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

खांवाकला गांव में 19 वर्षीय विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला था; मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया था, शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

श्रावस्ती। जमुनहा तहसील क्षेत्र के खांवाकला गांव में 19 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि ससुरालियों ने दहेज की मांग को लेकर उसकी हत्या कर शव फंदे से लटका दिया था। पुलिस द्वारा शुरुआत में मुकदमा दर्ज नहीं किए जाने के बाद मृतका के पिता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी के निर्देश पर अब मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

बहराइच जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर लसोरवा निवासी बब्बन पुत्र मेडई ने अपनी 19 वर्षीय बेटी रुकसाना का निकाह करीब नौ महीने पहले मल्हीपुर थाना क्षेत्र के खांवाकला निवासी जमील पुत्र अकबर अली से किया था।

कमरे में फंदे से लटका मिला शव

शुक्रवार रात रुकसाना का शव उसके कमरे में फंदे के सहारे लटका मिला। पति जमील ने घटना की जानकारी उसके मायके वालों को दी। शनिवार सुबह मायके पक्ष ने मल्हीपुर पुलिस को घटना की सूचना दी।

मृतका के पिता ने पति जमील, ससुर अकबर अली, ननद हसीना, लल्लन और सास सहीमा पर बेटी की हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया।

थाने में सुनवाई न होने पर SP से की शिकायत

पिता का आरोप है कि उन्होंने मल्हीपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद सोमवार को जमुनहा तहसील दिवस में पहुंचे एसपी राहुल भाटी को उन्होंने शिकायती पत्र सौंपा।

पिता ने एसपी से मुकदमा दर्ज कराने, निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत पर एसपी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

पांच लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः श्रावस्ती में घर के अंदर फंदे से लटका मिला 30 वर्षीय युवक का शव, पत्नी के मायके जाने से जोड़ा जा रहा मामला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News : सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 23 सेंटीमीटर ऊपर, रामसनेहीघाट के कई गांवों में पहुंचा बाढ़ का पानीस फसलों को नुकसान
Krishna Janmashtami 2026 : लखनऊ के पुलिस थानों में जन्माष्टमी की धूम, पुलिस लाइन में गरजे CM योगी, कहा- आस्था मिटाने वाले मिट्टी में मिल गए
Raebareli News: ऊंचाहार एसडीएम विवेक राजपूत पर विजिलेंस का शिकंजा, 70.92 लाख की अननुपातिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज
Raebareli Flood: नैय्या नाले के उफान से गांवों में बाढ़, ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे मंत्री दिनेश प्रताप सिंह; पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
Krishna Janmashtami 2026 : कान्हा की नगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, CM योगी ने श्रद्धालुओं पर बरसाए फूल