Balrampur News : 33 केवी लाइन का 417 किलो चोरी का तार बरामद, पुलिस ने वाहन समेत आरोपी को दबोचा
श्रीदत्तगंज पुलिस ने चोरी की गई 33 केवी विद्युत लाइन का 417 किलोग्राम तार बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद तार की अनुमानित कीमत दो से ढाई लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया है।
बलरामपुर अमृत विचार। श्रीदत्तगंज पुलिस ने चोरी की गई 33 केवी विद्युत लाइन का 417 किलोग्राम तार बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद तार की अनुमानित कीमत दो से ढाई लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी उतरौला जितेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष अविरल शुक्ल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार थाना श्रीदत्तगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 86/2026 से संबंधित मामले में ग्राम बहेड़वा मलारी, जनपद गोंडा निवासी विजयभान (35) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक चार पहिया वाहन (यूपी 43 सीटी 5386) बरामद हुआ, जिसमें 33 केवी विद्युत लाइन के आठ बंडल तार लदे थे।
बरामद तार का कुल वजन 417 किलोग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत दो से ढाई लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक उपेंद्र कुमार यादव और आरक्षी पवन सिंह यादव शामिल रहे।
