लखनऊ-कानपुर रोड पर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

Amrit Vichar Network
Published By Indrabhushan Dubey
On

नवनिर्मित लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन आज


कार्यालय संवाददाता, लखनऊ, अमृत विचार: नवनिर्मित लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन सोमवार को किया जाएगा। इस दौरान वीवीआईपी के आवागमन को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। रविवार देर शाम को डीसीपी यातायात रवीन त्यागी ने इसकी जानकारी दी। बताया कि डायवर्जन दोपहर एक बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक जारी रहेगा। वहीं, इमरजेंसी की स्थिति में ट्रैफिक कंट्रोल नंम्बर-9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।

यहां रहेगी रोक:
- जुनाबगंज तिराहा से दरोगाखेड़ा की तरफ भारी/बड़े/कामर्शियल वाहन नही जा सकेंगे।
- बंथरा बाजार से दरोगाखेड़ा की तरफ भारी/बड़े/कामर्शियल वाहन नही जा सकेंगे।
- दरोगा खेड़ा से स्कूटर इण्डिया की तरफ कामर्शियल वाहन नही जा सकेंगे।
- स्कूटर इण्डिया से गौरी बाजार की तरफ कामर्शियल वाहन नही जा सकेंगे।
- गौरी बाजार से कार्यक्रम स्थल की तरफ कामर्शियल वाहन नही जा सकेंगे।
- सीतापुर/हरदोई रोड की तरफ से आने वाले भारी/बड़े/कामर्शियल वाहन किसानपथ रैम्प से कानपुर रोड पर नही जा सकेंगे।
- सुल्तानपुर/फैजाबाद/रायबरेली रोड की तरफ से आने वाले भारी/बड़े/कामर्शियल वाहन किसानपथ से कानपुर रोड पर नही जा सकेंगे।
- नादरगंज तिराहा से सैनिक स्कूल तिराहा की तरफ कामर्शियल वाहन नही जा सकेंगे।


यहां से जाएं:

- ये वाहन जुनाबगंज तिराहा से दाहिने सिसेण्डी तिराहा होकर जा सकेंगे।
- ये वाहन बंथरा थाने के सामने तिराहा से दाहिने बिजनौर चैराहा होते हुये जा सकेंगे।
- ये वाहन किसानपथ का प्रयोग करते हुए जा सकेंगे।
- ये वाहन बिजनौर थाना होते हुए जा सकेंगे।
- ये वाहन यू-टर्न लेकर नहर तिराहा होते हुए जा सकेंगे।
- ये वाहन बिजनौर अण्डरपास से दाहिने सिसेण्डी मोड़ से दाहिने जुनाबगंज तिराहा से बांये होकर कानपुर की तरफ जा सकेंगे।
- ये वाहन बिजनौर किसानथप अण्डरपास से बांये सिसेण्डी मोड़ से दाहिने जुनाबगंज तिराहा से बांये होकर कानपुर की तरफ जा सकेंगे।
- ये वाहन नादरगंज तिराहा से दाहिने अमौसी रेलवे स्टेशन होते हुए जा सकेंगे।

संबंधित समाचार