कानपुर : नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने दी जान, फुफेरे भाई पर लगा यह गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Virendra Pandey
On

आरोपों के आधार पर पुलिस जांच में जुटी, परिजनों में मचा कोहराम 

कानपुर, अमृत विचार : चकेरी में नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने बुधवार सुबह फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों का आरोप है कि फुफेरा भाई प्रेम संबंध के लिए छात्रा को परेशान कर रहा था। जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। 

मूलरूप से चंदौली के सकराकारी धानापुर निवासी नरेंद्र प्रताप सिंह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिवार में पत्नी नीलम देवी, बेटा अभिषेक, बेटी खुशी व 18 वर्षीय खुशबू थी। उन्होंने बताया कि बेटा अभिषेक व खुशबू तीन साल से श्यामनगर के गंगानगर में किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। खुशबू नीट की तैयारी कर रही थी। अभिषेक ने बताया कि गुजरात में रहने वाला उनकी बुआ का बेटा खुशबू को परेशान करता था। वह उस पर प्रेम संबंध का दबाव बना रहा था। उसका नंबर ब्लॉक करने के बाद भी वह अपने दोस्तों के नंबरों से बहन को कॉल करता था। परिजनों से शिकायत व मना करने के बाद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इसी तनाव में बुधवार सुबह उसने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम भेजा है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

तीन माह पहले शिकायत पर हुआ था समझौता 

अभिषेक के अनुसार बुआ का बेटा फोन करके जबरन बात करने को कहता था। अपने दोस्तों को मैसेज करके कहता कि खुशबू उसकी गर्लफ्रेंड है। तीन माह पहले बहन की शिकायत पर दोनों परिवारों ने बातचीत के बाद समझौता हुआ था। लेकिन उसकी हरकतों में सुधार नहीं आया। 

आरोपी ने इंस्टाग्राम किया था हैक

मां नीलम ने बताया कि आरोपी युवक ने बेटी की इंस्टाग्राम आईडी हैक कर ली थी। बीते साल युवक के पिता ने आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद वह उनके घर आया था और डेढ़ माह रुका था। इसके बाद से बेटी को परेशान करने लगा था। आरोपी युवक भी चार माह पहले जेल से छूटकर आया है। 

संबंधित समाचार