Lucknow Murder : Today I killed my wife... whatsApp Status बना मानस की खूनी खेल का सुराग! जांच में जुटी पुलिस
गोमतीनगर में बैंक के बाहर रिलेशनशिप मैनेजर पत्नी की हत्या के बाद घर पहुंचा था मानस वाजपेयी
लखनऊ के गोमतीनगर में पत्नी की हत्या के बाद आरोपी मानस वाजपेयी ने कथित तौर पर WhatsApp Status पर वारदात से जुड़ा संदेश पोस्ट किया। इसके बाद उसने घर पहुंचकर बहन को गोली मारी और खुद भी जान दे दी। पुलिस ने घर से तीन हथियार बरामद किए हैं और CCTV, मोबाइल व फोरेंसिक साक्ष्यों की जांच कर रही है।
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में गुरुवार को हुए सनसनीखेज हत्याकांड में आरोपी मानस वाजपेयी के WhatsApp स्टेटस से पुलिस को अहम सुराग मिला है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मानस ने पत्नी की हत्या के बाद WhatsApp स्टेटस पर लिखा, ''Today I killed my wife as cheated on me.... now i have to kill myself and my sister... her sister pragya and bharat nows everything''। इसके बाद मानस अपने घर पहुंचा, और बहन को भी गोली मार और फिर खुद को भी सूट कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, मानस ने पहले गोमतीनगर स्थित ICICI बैंक के बाहर अपनी पत्नी और रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या की। इसके बाद वह अपने घर पहुंचा, जहां अपनी बहन सीमा को भी गोली मार दी। दोनों की हत्या के बाद मानस ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
DCP ईस्ट डॉ. दीक्षा शर्मा के मुताबिक, पुलिस को पहले गोमतीनगर थाना क्षेत्र में एक महिला को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि महिला को उसके पति ने गोली मारी थी। इसके कुछ ही देर बाद पुलिस को एक व्यक्ति द्वारा अपनी बहन की हत्या करने और खुद को गोली मार लेने की सूचना मिली।
जांच में दोनों घटनाओं का कनेक्शन सामने आया और पुलिस ने पुष्टि की कि दोनों वारदातों को अंजाम देने वाला व्यक्ति मानस वाजपेयी ही था। पुलिस के अनुसार, आरोपी के मोबाइल फोन पर लगा WhatsApp स्टेटस घटना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दे रहा था। इसी के आधार पर पुलिस ने घटनाक्रम की कड़ियां जोड़नी शुरू कीं।

बैंक के बाहर पत्नी को मारी गोली
दिव्या मिश्रा गोमतीनगर स्थित ICICI बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं। गुरुवार को वह रोज की तरह बैंक पहुंची थीं। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उनके पति मानस ने उन्हें फोन कर बैंक के बाहर मिलने के लिए बुलाया। दिव्या जैसे ही बाहर आईं, आरोपी ने उन पर गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल दिव्या को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
WhatsApp स्टेटस में लिखा- पत्नी ने धोखा दिया
पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या से पहले मानस ने वॉट्सऐप पर स्टेटस लगाया था। इसमें उसने लिखा कि उसने पत्नी की हत्या कर दी है, क्योंकि उसने उसे धोखा दिया था। उसने अपनी बहन और खुद को भी मारने की बात लिखी। स्टेटस में दिव्या की बहन प्रज्ञा और उनके पति भरत यादव को मामले की जानकारी होने का भी दावा किया गया है।
तलाक के लिए कोर्ट पहुंची थी दिव्या
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दिव्या ने करीब एक साल पहले पति मानस से तलाक के लिए अदालत में अपील दायर की थी। इसके बाद वह आलमबाग में रहने लगी थी। वहीं मानस हुसड़िया चौराहे के पास अपनी बहन सीबा के साथ किराए के मकान में रह रहा था। दिव्या सोशल मीडिया से जुड़ीं प्रज्ञा मिश्रा की बहन भी थीं।
घर पहुंचकर बहन की भी हत्या
पत्नी की हत्या करने के बाद मानस अपने घर पहुंचा। पुलिस के मुताबिक, वहां उसने अपनी बहन को भी गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
घर से तीन हथियार बरामद
पुलिस ने आरोपी के घर से तीन हथियार बरामद किए हैं। पुलिस अब हथियारों के इस्तेमाल, WhatsApp स्टेटस, मोबाइल फोन और घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।
तलाक की अर्जी से जुड़ा था पारिवारिक विवाद
पुलिस की शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि तलाक की अर्जी भी दाखिल की गई थी। हालांकि, इस खूनी वारदात की सटीक वजह क्या थी, इसका पता पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा। गोमतीनगर जैसे पॉश इलाके में दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस CCTV फुटेज, मोबाइल फोन, WhatsApp स्टेटस और फोरेंसिक साक्ष्यों की मदद से पूरे मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें:-Lucknow Crime News : गोमतीनगर में दिनदहाड़े डबल मर्डर, पत्नी और बहन को मारी गोली; आरोपी ने खुद को भी शूट किया
