16 अगस्त का इतिहास: ‘डायरेक्ट एक्शन डे’ ने कलकत्ता को झकझोरा, दंगों में हजारों लोगों की गई जान
आजादी से एक साल पहले 16 अगस्त 1946 को कलकत्ता में भड़के सांप्रदायिक दंगों ने मचाई भारी तबाही, जानिए 16 अगस्त से जुड़ी देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाएं
नई दिल्ली। भारतीय इतिहास में 16 अगस्त की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं की गवाह रही है। आजादी से ठीक एक साल पहले 16 अगस्त 1946 को कलकत्ता में सांप्रदायिक दंगे भड़क उठे थे। मुस्लिम लीग ने इस दिन को ‘डायरेक्ट एक्शन डे’ के तौर पर मनाने का ऐलान किया था। इसके बाद बंगाल में सांप्रदायिक हिंसा ने भयावह रूप ले लिया।
बताया जाता है कि दंगों की शुरुआत पूर्वी बंगाल के नोआखाली जिले से हुई और करीब 72 घंटे तक हिंसा का दौर चला। इस दौरान छह हजार से अधिक लोगों की मौत, 20 हजार से ज्यादा लोगों के गंभीर रूप से घायल होने और एक लाख से अधिक लोगों के बेघर होने की बात सामने आई।
आजादी से पहले की यह हिंसा देश के विभाजन की ओर बढ़ रहे तनावपूर्ण राजनीतिक और सामाजिक माहौल की भयावह तस्वीर पेश करती है।
16 अगस्त की अन्य ऐतिहासिक घटनाएं
इतिहास के पन्नों में 16 अगस्त को कई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए भी दर्ज किया गया है। इनमें प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं—
1691: अमेरिका में योर्कटाउन, वर्जीनिया की खोज।
1777: बेनिंगटन के युद्ध में अमेरिका ने ब्रिटेन को पराजित किया।
1787: तुर्की ने रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1906: दक्षिण अमेरिकी देश चिली में भीषण भूकंप आया, जिसमें करीब 20 हजार लोगों की मौत हुई।
1924: नीदरलैंड और तुर्की के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1946: बंगाल में बड़े पैमाने पर सांप्रदायिक दंगे भड़के और हजारों लोगों की जान गई।
1960: साइप्रस को ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिली। इस दिन को वहां स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1990: चीन ने अपना पहला परमाणु परीक्षण किया।
2000: रूस की परमाणु पनडुब्बी ‘कुर्स्क’ वेरेण्टर्स सागर में दुर्घटनाग्रस्त हुई।
2003: लीबिया ने लाकरवी बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली।
2008: कांगो में तैनात 125 भारतीय पुलिस अधिकारियों को संयुक्त राष्ट्र शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2012: विकीलीक्स के संस्थापक जुलियन असांजे को इक्वाडोर ने राजनयिक शरण दी।
2023: उच्चतम न्यायालय ने लैंगिक रूप से अनुचित शब्दों के इस्तेमाल को लेकर एक पुस्तिका जारी की और न्यायिक विमर्श, आदेशों तथा फैसलों में वैकल्पिक शब्दों एवं मुहावरों के इस्तेमाल का सुझाव दिया।
2024: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने SSLV की तीसरी और अंतिम विकासात्मक उड़ान के जरिए पृथ्वी अवलोकन उपग्रह EOS-08 और SR-0 DEMOSAT को उनकी निर्धारित कक्षाओं में सफलतापूर्वक स्थापित किया।
2025: मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान दो लोगों की मौत हुई और 95 लोग घायल हुए।
