Lucknow News: किसान पथ पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक ट्रक छोड़कर फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

बीकेटी में जीसीआरजी कॉलेज के पीछे हुआ हादसा, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित किया; ट्रक चालक की तलाश जारी

बख्शी का तालाब, लखनऊ। किसान पथ पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा बीकेटी थाना क्षेत्र में जीसीआरजी कॉलेज के पीछे रात करीब 8:30 बजे हुआ। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, सैरपुर-मड़ियांव के बासवान पुरवा निवासी अंकित पुत्र ओम प्रकाश मोटरसाइकिल संख्या यूपी32 जेयू6208 से जा रहे थे। इसी दौरान जीसीआरजी कॉलेज के पीछे किसान पथ पर उनकी बाइक की ट्रक संख्या जेएच02बीके0597 से टक्कर हो गई।

टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल हुए अंकित

टक्कर इतनी जोरदार थी कि अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को 100 शैय्या अस्पताल, बीकेटी पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद अंकित को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना परिवार को मिली तो घर में कोहराम मच गया।

ट्रक छोड़कर चालक मौके से फरार

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए हैं। अब पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ेंः रक्षाबंधन से पहले श्रावस्ती में मिलावटखोर सक्रिय! गिलौला बाजार में उतरी नकली मिठाई की खेप, वीडियो वायरल

संबंधित समाचार