Shravasti News: जमीन विवाद में दो युवकों की लाठी-डंडों से पिटाई, एक का सिर फटा; दूसरा घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

रमवापुर खास गांव में रास्ते में घात लगाकर हमला करने का आरोप, दोनों घायल जिला अस्पताल भिनगा रेफर; पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर लगाया पक्षपात का आरोप

इकौना(श्रावस्ती), अमृत विचार: नवीन मॉडर्न थाना कटरा क्षेत्र के रमवापुर खास गांव में जमीन विवाद में शनिवार दो युवकों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना के एक युवक का सिर फट गया। वही दूसरे युवक का पैर टूट गया। दोनों को भिनगा रेफर किया गया है। 

Shravasti News (1)

श्रावस्ती जिले के रमवापुर खास गांव में जमीन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच शनिवार खूनी संघर्ष हुआ। आरोप है कि रास्ते में घात लगाकर बैठे विपक्षियों ने बुद्धि सागर पुत्र मुल्कराज व राम सागर पुत्र सीताराम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के मुताबिक दोनों युवक जमीन से जुड़े कुछ जरूरी कागजात लेकर पुलिस चौकी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से मौजूद विपक्षियों ने कथित तौर पर दोनों पर हमला कर दिया। मारपीट में बुद्धि सागर के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि राम सागर के पैर में गंभीर चोट बताई जा रही है।

Shravasti News (2)

घटना के बाद दोनों घायलों को देर शाम एंबुलेंस से सीएचसी इकौना लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया।

Shravasti News (3)

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जमीन पर कब्जे को लेकर विपक्षी से काफी समय से विवाद चला आ रहा है। पीड़ितों ने विपक्षियों पर दबंगई का आरोप लगाते हुए कहा कि हमला जान से मारने की नीयत से किया गया। वहीं, पीड़ित पक्ष ने स्थानीय पुलिस पर भी मामले में पक्षपात करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जमीन से जुड़े विवाद का समय रहते उचित निस्तारण नहीं होने के कारण विवाद लगातार बढ़ता गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः बाराबंकी में पुलिस मुठभेड़: लूट का वांछित आरोपी पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

संबंधित समाचार