Kanpur News: छठ पर्व की तैयारियों में जुटे विधायक सुरेंद्र मैथानी, रविदासपुरम घाट का किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

घाट की स्वच्छता, वेदियों की स्थिति और मरम्मत कार्यों का लिया जायजा; अधिकारियों को समय रहते सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

कानपुर: छठ पर्व को लेकर कानपुर में तैयारियां शुरू होने लगी हैं। गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने रविदासपुरम स्थित छठ पूजा घाट का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने घाट पर बनी वेदियों की स्थिति देखी और साफ-सफाई समेत अन्य तैयारियों की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि छठ पूजा स्थलों पर सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने घाटों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने और कहीं भी टूट-फूट मिलने पर तत्काल मरम्मत कराने को कहा।

श्रद्धालुओं को न हो किसी तरह की परेशानी

सुरेंद्र मैथानी ने अधिकारियों से कहा कि छठी मैया के पूजन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। घाटों की सफाई, वेदियों की स्थिति और जरूरी मरम्मत कार्य समय से पूरे किए जाएं, ताकि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

विधायक ने कहा कि उद्देश्य श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुंदर और पवित्र वातावरण उपलब्ध कराना है। इसके लिए संबंधित विभागों को समय रहते सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी होंगी।

पूजा कमेटी के सदस्य भी रहे मौजूद

स्थलीय निरीक्षण के दौरान पूजा कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे। विधायक ने घाट की व्यवस्थाओं को लेकर उनसे भी जानकारी ली और जरूरी तैयारियों को समय से पूरा कराने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ेंः 12 अगस्त को लगेगा साल का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण : भारत में नहीं दिखेगा, जानें सूतक काल और 12 राशियों पर असर

संबंधित समाचार