Gonda News : बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करेगी AAP, कार्यकारिणी की बैठक में बनी विस्तार की रणनीति

Amrit Vichar Network
On

जिलाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र ‘अज्जू पंडित’ ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर जनसमस्याएं उठाने का किया आह्वान

गोंडा में आम आदमी पार्टी की गौरा विधानसभा कार्यकारिणी की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की रणनीति बनाई गई। बैठक में स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर भी चर्चा हुई।

गोंडा, अमृत विचार: आम आदमी पार्टी की गौरा विधानसभा कार्यकारिणी की बैठक रविवार को हथियागढ़ बाजार के निकट स्थित एक विद्यालय में हुई। बैठक में विधानसभा क्षेत्र में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करने पर मंथन किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र उर्फ अज्जू पंडित ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आम जनता के बीच पहुंचकर पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।

जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करने पर जोर

बैठक में क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के साथ जरूरत पड़ने पर जनआंदोलन को मजबूत किया जाएगा। इसके साथ ही अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।

गौरा विधानसभा प्रभारी राम सिंह चौधरी, नितेश कुमार वर्मा, भगवत प्रसाद वर्मा, रहमत अली, छपिया ब्लॉक अध्यक्ष इसहाक अहमद, विधानसभा उपाध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी, बिलाल अहमद, विधानसभा सचिव अभिषेक चतुर्वेदी, पंकज कुमार वर्मा, लोहरी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। गोंडा सदर विधानसभा अध्यक्ष श्यामू भाई और गौरा विधानसभा सह-प्रभारी लाल मणि भी बैठक में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें:-Gonda News : शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने मांगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा, भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार