साप्ताहिक राशिफल: मेष को करियर में शुभ समाचार, वृश्चिक को मिलेगी सफलता; जानें सभी 12 राशियों का हाल
सप्ताह की शुरुआत कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आएगी, जबकि कुछ जातकों को सेहत, संपत्ति, रिश्तों और कामकाज के मोर्चे पर सावधानी बरतनी होगी
ज्योतिषीय गणना के अनुसार आने वाला सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग अनुभव लेकर आएगा। कुछ जातकों को करियर और कारोबार में सकारात्मक समाचार मिल सकता है तो कुछ को अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। कहीं संपत्ति से जुड़ी चिंता रहेगी, तो कहीं रिश्तों और स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह।
मेष राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपने लक्ष्य की ओर पूरे मनोयोग से प्रयास करते हैं तो निश्चित तौर पर उन्हें वो हासिल हो सकता है, जिसकी उन्हें लंबे समय से तलाश थी। बीते हफ्ते के मुकाबले यह सप्ताह आपके लिए अधिक सुखदायी और फलदायी साबित होगा। हालांकि कुछ चीजों को लेकर आपको सावधानी भी अपेक्षित है। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको जीवन के किसी भी क्षेत्र में बहुत सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाने की जरूरत रहेगी। साथ ही साथ आप उन लोगों से खूब सावधान रहें जो आपको समझाने की बजाय उलझाने की कोशिश करते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपको भूमि-भवन या फिर कहें पैतृक संपत्ति को लेकर चिंता बनी रहेगी।
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जरा ज्यादा ही भागदौड़ रहने वाला है। इस सप्ताह आपके मनोरथ पूरे तो होंगे लेकिन उसमें बड़ी दिक्कतें भी आएंगी। हालांकि आप अपने विवेक एवं बुद्धिबल से सभी समस्याओं से अंतत: पार पाने में कामयाब रहेंगे। सप्ताह के प्रारंभ में आपको शारीरिक एवं मानसिक समस्याएं हो सकती हैं।
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही जीवन में मिलने वाली सफलता से आपका पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा। हांलाकि आपको इस पूरे सप्ताह अति उत्साह से बचने की आवश्यकता भी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आपको किसी धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए है। बीते कुछ हफ्तों से आप जिस चिंता को लिए इधर-उधर परेशान होकर भटक रहे थे, इस सप्ताह किसी प्रभावी व्यक्ति अथवा शुभचिंतक की मदद से उसे दूर करने में अंतत: कामयाब हो जाएंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी मामले में आपको बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है।
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने काम को कल पर टालने से बचना होगा। इसी प्रकार आपको दूसरों के कामकाज या व्यवहार की आलोचना करने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करते हुए उसे हासिल करने का प्रयास करना चाहिए। इस सप्ताह पढ़ने-लिखने वाले छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है।
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बीते हफ्ते के मुकाबले थोड़ी अधिक अनुकूल लग सकती है, लेकिन आपको अभी अपने कामकाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही या आलस्य करने से बचना चाहिए। सप्ताह का पूर्वार्ध आपकी सेहत और संबंध की दृष्टि से शुभ परिणाम लिए रहने वाला है।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपको कदम-कदम पर मनचाही सफलता और स्वजनों का सहयोग मिलता नजर आएगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी कार्य विशेष के समय पर पूरे हो जाने पर आपको हर्ष का अनुभव होगा। इस दौरान आपको कोर्ट-कचहरी के मुकदमें में विजय मिल सकती है।
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने सोचे हुए कार्यो को पूरा करने के लिए बहुत ज्यादा ही परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। यदि आप चाहते हैं कि आपको मनचाही सफलता और लाभ मिले तो आपको अपनी ऊर्जा, समय और धन का प्रबंधन करके चलना होगा। सप्ताह की शुरुआत बड़ी आपाधापी भरी रह सकती है।
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहना चाहिए। इस सप्ताह भी आपके करियर-कारोबार में पूर्व के सप्ताह की भांति हालात बने रह सकते हैं और आपको मनचाही प्रगति एवं लाभ के लिए अधिक प्रयास और परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार से जुड़े कुछेक मामलों को लेकर आपका मन चिंतित रह सकता है।
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। इस सप्ताह आपके कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी और आपको सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। यदि आप किसी विशेष स्थान पर तबादले अथवा जिम्मेदारी को पाने के लिए प्रयासरत थे तो आपको सप्ताह के उत्तरार्ध तक उससे जुड़ी शुभ सूचना मिल सकती है।
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की बहुत ज्यादा आवश्यकता रहेगी क्योंकि आपकी बात से ही बात बनेगी और बात से ही बात बिगड़ेगी भी। ऐसे में किसी भी कठिन परिस्थिति में क्रोध करने एवं प्रतिक्रिया देने से बचें। सप्ताह की शुरुआत का समय आपकी सेहत और संबंध दोनों की दृष्टि से थोड़ा कठिन साबित हो सकता है।
- पं.मनोज कुमार द्विवेदी ज्योतिषाचार्य कानपुर
