3 अगस्त 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

3 अगस्त 2026: मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Rashifal 3 August 2026: आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। कुछ राशियों को कारोबार और नौकरी में सफलता मिल सकती है, तो कुछ को धन के लेन-देन और फैसलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक आज का राशिफल।

♈ मेष (Aries)

आज मान-सम्मान को लेकर आप सजग रहेंगे। लंबी दूरी की यात्रा टालना बेहतर रहेगा। बिना मांगी सलाह देने से बचें, अन्यथा विवाद हो सकता है।

♉ वृषभ (Taurus)

साझेदारी के कारोबार में लाभ मिलने के योग हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और सरकारी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है।

♊ मिथुन (Gemini)

सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय में कामकाज सुचारु रहेगा और नए कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

♋ कर्क (Cancer)

व्यापार में बड़ी डील फाइनल हो सकती है। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी।

♌ सिंह (Leo)

आज उधार देने या लेने से बचें। छोटी-छोटी बातों में उलझने के बजाय महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें।

♍ कन्या (Virgo)

जीवनशैली बेहतर रहेगी। व्यापार में प्रगति से संतुष्टि मिलेगी। मनोरंजन और शौक पर खर्च बढ़ सकता है।

♎ तुला (Libra)

सहकर्मियों के सहयोग से आर्थिक लाभ मिल सकता है। अपने फैसलों पर भरोसा रखें। संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है।

♏ वृश्चिक (Scorpio)

नई योजनाओं में निवेश के लिए दिन अनुकूल है। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में चल रहा तनाव कम होगा।

♐ धनु (Sagittarius)

अनैतिक कार्यों से दूरी बनाए रखें। मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। अति आत्मविश्वास के कारण कोई काम बिगड़ सकता है।

♑ मकर (Capricorn)

व्यापार में आय बढ़ने के संकेत हैं। परिवार के सदस्य आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। अपनी योजनाओं को पूरा करने में सफल हो सकते हैं।

♒ कुंभ (Aquarius)

पुराने मित्रों से मुलाकात या बातचीत हो सकती है। महिलाओं को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। संतान की उपलब्धियों से खुशी मिलेगी।

♓ मीन (Pisces)

रुके हुए कार्य दोबारा शुरू हो सकते हैं। आय में बढ़ोतरी के योग हैं और खर्च नियंत्रण में रहेगा। पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा।

संबंधित समाचार