पाकिस्तान : शांति रैली के दौरान हुए विस्फोट में 14 लोगों की मौत, 15 से अधिक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Virendra Pandey
On


पेशावर : उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को शांति रैली के दौरान एक पुलिस थाने पर हुए आत्मघामी विस्फोट में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक लोग घायल हो गए। मृतकों में पांच पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

धमाका तब हुआ जब स्वात जिले के कबाल कस्बे में पुलिस थाने के ठीक सामने 'स्वात शांति रैली' निकल रही थी। अभी तक किसी भी समूह या व्यक्ति ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। स्वात बचाव एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि नौ शव केंद्रीय सैदु शरीफ अस्पताल ले जाये गये, जबकि कबाल अस्प्ताल के डॉक्टरों ने पांच और मौतों की पुष्टि की है।

स्वात शांति रैली का आयोजन स्वात अमन जिरगा (स्थानीय जनजातीय परिषद) की ओर से किया गया था। रैली में शामिल लोगों ने नारे लगाए और इलाके में शांति की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण पिछले कुछ महीनों में सुरक्षा की स्थिति खराब हुई है। स्वात के जिला पुलिस अधिकारी के मुताबिक, संदिग्ध आत्मघाती हमलावर ने कबाल पुलिस थाने और पुलिस लाइन परिसर में घुसने की कोशिश की, लेकिन मुख्य द्वार पर पुलिसवालों ने उसे रोक लिया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि इसके बाद हमलावर ने विस्फोट कर दिया। क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी मलकंद सैयद फिदा हसन शाह ने कहा कि पुलिस के समय पर कार्रवाई करने से एक बहुत बड़ी घटना टल गई। उन्होंने यह भी कहा कि अगर हमलावर कबाल पुलिस परिसर में घुस जाता तो हताहतों की संख्या और भी ज्यादा हो सकती थी।

कबाल पुलिस परिसर में पुलिस थाना, पुलिस लाइन, एक सुविधा केंद्र और कई दूसरे सरकारी कार्यालय हैं। पुलिस के मुताबिक, घटना में घायल 15 से अधिक लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री मुहम्मद सुहैल अफरीदी ने स्वात जिले के कबाल इलाके में हुए धमाके की कड़ी निंदा की और पुलिस महानिरीक्षक से घटना पर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। 

यह भी पढ़ें : चाकू लेकर मारने की कोशिश, पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

यूपी में बाढ़ से 12 जिले प्रभावित, चपेट में 64 हजार से ज्यादा लोग; 55 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
ओलंपिक 2036 में 30-40 पदक का लक्ष्य अभी दूर की कौड़ी, भारत को प्रतिभा पहचानने में हो रही देरी: रोंजन सोढ़ी
Gonda News : गोंडा में 150 से ज्यादा गैरमान्यता प्राप्त स्कूलों पर गिरेगी गाज, 24 मदरसे भी रडार पर; खंड शिक्षा अधिकारियों की लापरवाही आई सामने, बीएसए ने जताई नाराजगी
Barabanki News : महादेवा में पुलिस की सख्ती! बैरियर पर श्रद्धालुओं से नोकझोंक और धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल
यूपी में छात्र-युवा मुद्दों को लेकर ‘GEN-Z महाजुटान यात्रा’ का ऐलान, 9 सितंबर से शुरू होगा अभियान