30 जुलाई का इतिहास: जब एक झटके में अंधेरे में डूब गए थे उत्तर भारत के 7 राज्य, 36 करोड़ लोग हुए थे प्रभावित

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

30 जुलाई सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि इतिहास के कई बड़े घटनाक्रमों की गवाह रही है। इनमें सबसे चर्चित 2012 का उत्तर भारत का ऐतिहासिक ब्लैकआउट भी शामिल है, जिसने करोड़ों लोगों की जिंदगी कुछ घंटों के लिए थाम दी थी।

नई दिल्लीः 30 जुलाई 2012 को ऐसा ही हुआ था। उत्तरी ग्रिड में तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में एक साथ बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी।

इस ऐतिहासिक ब्लैकआउट से करीब 36 करोड़ लोग प्रभावित हुए। बिजली बंद होने के कारण कई ट्रेनें बीच रास्ते में रुक गईं, मेट्रो सेवाएं प्रभावित हुईं और बिजली पर निर्भर दैनिक जीवन अचानक ठहर गया। यह भारत के सबसे बड़े बिजली संकटों में से एक माना जाता है।

30 जुलाई: इतिहास के पन्नों में दर्ज अन्य बड़ी घटनाएं
2025: भारत-अमेरिका की अंतरिक्ष साझेदारी

इस दिन इसरो और नासा की पहली संयुक्त परियोजना के तहत 'निसार' (NISAR) पृथ्वी अवलोकन उपग्रह को जीएसएलवी रॉकेट से सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया गया।

2024: वायनाड भूस्खलन

केरल के वायनाड जिले के चूरलमाला और मुंडाक्काई क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद हुए भीषण भूस्खलन में 200 से अधिक लोगों की मौत हुई और हजारों लोग प्रभावित हुए।

2023: पाकिस्तान में आत्मघाती हमला

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक राजनीतिक सम्मेलन के दौरान हुए आत्मघाती विस्फोट में 44 लोगों की जान गई और लगभग 100 लोग घायल हुए।

30 जुलाई की अन्य प्रमुख घटनाएं
  • 1836: हवाई (अमेरिका) में अंग्रेजी भाषा का पहला अखबार प्रकाशित हुआ।
  • 1886: समाज सुधारक और देश की पहली महिला विधायक एस. मुथुलक्ष्मी रेड्डी का जन्म।
  • 1957: एक्सपोर्ट रिस्क इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (प्राइवेट) लिमिटेड की स्थापना।
  • 1966: इंग्लैंड ने पहली बार फुटबॉल विश्व कप जीता।
  • 1980: वानुआतु स्वतंत्र देश बना।
  • 2002: कनाडा ने अलकायदा समेत सात संगठनों को आतंकवादी घोषित किया।
  • 2007: चीन के वैज्ञानिकों ने लगभग 50 लाख वर्ष पुरानी चट्टानों की खोज की।
  • 2019: पाकिस्तानी सेना का विमान रावलपिंडी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें 18 लोगों की मौत हुई।
  • 2022: अमेरिका के अप्पलाचिया क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ में 25 लोगों की जान गई।

संबंधित समाचार