इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
नई दिल्लीः कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने NEET पेपर लीक मामले में लगातार किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों और इस्तीफे की मांगों के बीच इस वक्त की सबसे बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक पत्र साझा कर खुद अपने इस्तीफे की पुष्टि की है।
'प्रजातंत्र और युवा शक्ति में मेरा अटूट विश्वास'
अपने आधिकारिक बयान में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि वे पिछले चार दशकों से अधिक समय से शिक्षा के क्षेत्र और छात्र हितों के लिए समर्पित रहे हैं। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सेवा का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात रही। NEET-UG परीक्षा में आई गड़बड़ियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच सीबीआई को सौंपी थी और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए पुनः परीक्षा आयोजित कराई गई थी।
https://twitter.com/dpradhanbjp/status/2080938216505667663?s=20
जंतर-मंतर के हालात और राष्ट्रविरोधी ताकतों का हवाला
धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पत्र में लिखा कि पिछले कुछ दिनों के घटनाक्रम से वे अत्यंत व्यथित हैं। जंतर-मंतर और देश भर में बनी स्थिति का फायदा कोई राष्ट्रविरोधी ताकत न उठाए और विद्यार्थियों का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में न फंसे, इसी उद्देश्य से उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री को प्रेषित किया है। उन्होंने यह भी कहा कि देश की युवा शक्ति ही भारत का असली भविष्य है और उन्हें भ्रम के कुचक्र से बचाना बेहद जरूरी है।
राहुल गांधी पर साधा था निशाना
उल्लेखनीय है कि इस इस्तीफे से ठीक पहले धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने आरोप लगाया था कि विपक्ष छात्रों के भविष्य को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। राहुल गांधी और CJP लगातार जंतर-मंतर व संसद में शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी पर अड़े हुए थे। अंततः प्रभु श्री जगन्नाथ जी का स्मरण करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
