IND vs ENG 3rd ODI: आज होगा सीरीज का फैसला, जानें कितने बजे शुरू होगा मैच और कहां देखें FREE Live

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। टीवी, फ्री लाइव टेलीकास्ट और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग से जुड़ी पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

IND vs ENG 3rd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला आज लंदन के प्रतिष्ठित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने शुरुआती दो मुकाबलों में एक-एक जीत दर्ज की है, ऐसे में तीसरा मैच सीरीज का विजेता तय करेगा। यही वजह है कि क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं।

भारतीय समयानुसार मुकाबले की शुरुआत दोपहर 3:30 बजे होगी, जबकि टॉस 3:00 बजे कराया जाएगा। लॉर्ड्स की पिच इस मैच में अहम भूमिका निभा सकती है। हाल के अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में इस विकेट को लेकर चर्चा रही है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी क्या चुनती है, इस पर सभी की नजरें रहेंगी।

कब, कहां और कितने बजे खेला जाएगा मुकाबला?

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार टॉस दोपहर 3:00 बजे होगा, जबकि मुकाबले की पहली गेंद 3:30 बजे डाली जाएगी। यह मैच दोनों टीमों के लिए सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है।

कहां देखें LIVE टेलीकास्ट और फ्री स्ट्रीमिंग?

अगर आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो इसका सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं डीडी फ्री डिश उपयोगकर्ता इस मुकाबले का आनंद डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में ले सकते हैं।

ऑनलाइन मैच देखने वाले दर्शकों के लिए मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगी, जहां लॉगिन करने के बाद मैच देखा जा सकेगा।

टीम इंडिया के स्क्वाड में हुआ बदलाव

दूसरे वनडे के दौरान स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी करते समय चोटिल हो गए थे। चोट के कारण वह लॉर्ड्स में खेले जाने वाले तीसरे वनडे का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी जगह टीम इंडिया में हर्ष दुबे को रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ेंः FIFA World Cup Final: कप्तान रौड्री का बड़ा दावा, बोले- वर्षों की मेहनत से बनी स्पेन की टीम, अब विश्व कप जीतने का है लक्ष्य

संबंधित समाचार