बहराइच में बड़ा एक्शन: सोनम वांगचुक के समर्थन में अकेले सड़क पर उतरे जूनियर डॉक्टर सस्पेंड!
बहराइच, अमृत विचार : मेडिकल कॉलेज के एक जूनियर रेजिडेंट चिकित्सक ने दो दिन पूर्व शुक्रवार को सोनम वांगचुक के समर्थन में बैनर लेकर शहर की सड़कों पर अकेले पैदल मार्च किया था । इसका संज्ञान लेते हुए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने नियमानुसार कार्रवाई की बात कहते हुए जांच टीम का गठन किया था । इस मामले में कालेज प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है ।
मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट चिकित्सक डॉ. रुपक इखे, निवासी नाखुर, अमरावती (महाराष्ट्र), ने शुक्रवार शाम सोनम वांगचुक के समर्थन में संदेश लिखी टी-शर्ट पहनकर व हाथ में तख्ती लेकर प्रदर्शन किया था, उन्होंने नगर के डिगिहा तिराहे से डीएम आवास तक अकेले पैदल मार्च किया। इसका एक वीडियो भी सामने आया था । जिसमें जूनियर डाक्टर ये कहते नजर आ रहे हैं कि वो सोनम वांगचुक की मुहिम में जुड़े हुए हैं। हम उनका समर्थन करते हैं ।
वीडियो के सामने आने के बाद इसका संज्ञान लेते हुए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय खत्री ने चिकित्सक को निलंबित कर दिया है ।
